Skin Care At 40: 40 साल की उम्र के बाद खो गया है चेहरे से निखार तो इन टिप्स को करें फॉलो, त्वचा रहेगी जवां और चमकदार

त्वचा को  खूबसूरत और जवां रखने के लिए स्किन टेक्सचर के हिसाब से रूटीन और ट्रीटमेंट को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।

tips to make your skin look young

बदलते दौर में रोजाना मार्केट में एक से बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन एक समय के बाद त्वचा में बदलाव नजर आने ही लगता है। त्वचा में बदलाव अक्सर 40 साल की उम्र के बाद देखा जाता है। हालांकि, यह सभी चीजें बिल्कुल आम हैं, लेकिन त्वचा का ख्याल रखने से इन्हें कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

त्वचा का ख्याल सही तरीके से देखभाल करने के लिए स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं 40 साल की उम्र के बाद त्वचा का ख्याल रखने के आसान टिप्स और बताएंगे जवां त्वचा पाने के लिए कुछ हैक्स-

वीकली स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से क्या होता है?

skin care after

त्वचा की देखभाल करने के लिए हम सी.टी.एम रूटीन तो फॉलो करते ही हैं, लेकिन इसके अलावा भी त्वचा को देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप हफ्ते में एक बार फेशियल रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। इसके लिए आप पार्लर जा सकती हैं और चाहे तो घरेलू चीजों की मदद लेकर भी फेशियल के सभी स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। इसमें आप क्लींजर, फेस स्क्रब, जेल, फेस पैक जैसे स्टेप्स जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:50 साल की उम्र में त्वचा को रखना है जवां और खूबसूरत तो रखें इन बातों का खास ख्याल

चेहरे पर घरेलू चीजों को इस्तेमाल करने से क्या होता है?

उम्र चाहे कितनी भी और स्किन चाहे किसी तरह के टेक्सचर की हो, त्वचा की देखभाल करने के लिए नेचुरल चीजें बेस्ट रहती हैं। इसके लिए आपको स्किन टाइप के हिसाब से घरेलू चीजों को चुनना होगा। चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप गुलाब की पत्तियां, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, कच्चा दूध, संतरे, पपीते जैसी कई नेचुरल चीजों का उपयोग कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

अंडर आई स्किन की कैसे देखभाल करनी चाहिए?

under eye skin care

देर रात जागने और स्ट्रेस लेने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। वहीं बढ़ती उम्र के साथ आंखों के नीचे भी फाइन लाइन और रिंकल्स होने लगते हैं। यह सभी एजिंग साइंस होते हैं और इन्हें समय पर न ट्रीट किया जाए तो ये बढ़ने लगते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात को साइन से पहले अंडर आई मास्क या अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं। यह आपको कुलिंग इफेक्ट देने में मदद करेगा।

अगर आपको 40 की उम्र के बाद त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Recommended Video

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP