इन चीजों का इस्तेमाल कर घर पर तैयार करें वैक्स, आसान है बनाने का तरीका

अगर आप भी अपने हाथ पैर को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर जाकर वैक्स करवाती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।  आप अब घर पर रहकर वैक्स तैयार कर सकती हैं।  आइए जानते हैं घर पर रह कर वैक्स कैसे तैयार कर सकते हैं।  
image

लड़कियां ना सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखती हैं, बल्कि वे अपने पूरे शरीर को भी अच्छी तरह साफ रखती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां तो ऐसी हैं, जो खुद को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती है। थ्रेडिंग, फेशियल के अलावा लड़किया वैक्सिंग भी कराती हैं।शरीर से हटने के साथ स्किन स्मूद और शाइनी बनाने के लिए उन्हें हर महीने पार्लर जाना पड़ता हैं।

घर पर वैक्स तैयार करने का तरीका

2 (78)

पार्लर जानें से न सिर्फ वे जाने आने में परेशान हो जाती हैं, बल्कि पार्लर में उनका काफी खर्च हो जाता है, जिससे बाद में कैलकुलेशन के वक्त उन्हें अफसोस होता है। अगर आप भी पार्लर के पैसे बचाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आप अब घर पर रहकर भी वैक्स तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर वैक्स तैयार करने का तरीका क्या है। वैक्स बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लग सकती हैं। जैसे-

सामग्री-

1. गुड़

2. शहद

3. नारियल तेल

यह भी पढ़ें:अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग या रेजर किसके इस्तेमाल से नहीं होती स्किन खराब, एक्सपर्ट से जानें

बनाने का तरीका

घर पर रहकर पार्लर जैसा वैक्स करना हर लड़की की इच्छा होती है, इससे न सिर्फ उनका टाइम बच जाता है बल्कि वे फिजूल खर्च से भी राहत पाती हैं। अगर आप भी थोड़ी सेविंग और घर पर वैक्स तैयार करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको एक डबल बॉयलर में थोड़ा पानी लेकर गैस पर धीमी आंच पर रखना है, फिर इसमें आप गुड़, शहद और नारियल तेल तीनो चीजों को मिलाकर धीमी आंच पर गर्म करें।

इन बातों का रखें ध्यान

1 (78)

इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक कि ये पूरा पेस्ट पिघल ना जाएं। जब आपका वैक्स गाढ़ा और सुनहरा भूरा हो जाएं तब ही आप इसको गैस से निचे उतारे फिर इसे थोड़ा गुनगुना होने दें उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। इससे आप अच्छी तरह अपने शरीर से बाल हटा सकेंगी और अपने फिजूल खर्च को कम कर सकती हैं। घर पर रह कर आप आसानी से कुछ चीजों का इस्तेमाल कर वैक्स तैयार कर अपने हाथ से बाल के साथ साथ टैनिंग को भी दूर कर सकती हैं

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:पसीने की वजह से नहीं हो पा रहा है वैक्स, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP