
Homemade Night Serum: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लाेइंग और फ्रेश नजर आए। इसके लिए महिलाएं और लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। हालांकि बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भले ही आपको इंस्टेंट ग्लो दे दें, लेकिन ये केमिकल बेस्ड होते हैं, जिससे हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है।
आमतौर पर दिन में किसी को समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में क्यों न रात में कुछ ऐसा किया जाए जिससे स्किन एकदम फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। आप घर पर ही कुछ चीजों से एक नाइट सीरम बना सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि नेचुरली ग्लोइंग त्वचा भी मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर नाइट सीरम बना सकती हैं?
-1775456070918.jpg)
इस सीरम को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस ये तीन चीजें ही चाहिए-
यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम
इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल निकालकर डाल दें। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड नाइट सीरम तैयार है।
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
यह भी पढ़ें- Homemade Talcum Powder: सिर्फ ₹5 में घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, दूर होगी पसीने की बदबू
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
तो अगर आप भी कम पैसों में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो ये होममेड नाइट सीरम आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।