Eyebrow Growth Serum: हम सभी घनी और भरी हुई आई ब्रो चाहते हैं और उन्हें भरा-भरा दिखाने के लिए अक्सर आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करके थक गई हैं और अब नेचुरल तरीके से घनी आईब्रो पाना चाहती हैं तो ऐसे में हर्बल आईब्रो ग्रोथ सीरम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। केमिकल युक्त सीरम या महंगे ट्रीटमेंट की जगह आप नेचुरल तरीके से घनी आईब्रो पा सकते हैं। इन हर्बल आइब्रो ग्रोथ सीरम को बनाना बहुत आसान है और साथ ही साथ ये बजट फ्रेंडली भी है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इनसे आपकी स्किन को भी काफी फायदा मिल सकता है।
इन हर्बल आईब्रो ग्रोथ सीरम को बनाने के लिए आप हर्ब्स के साथ-साथ कैस्टर ऑयल और मेथी जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन सीरम की एक खास बात यह भी है कि आप इन सीरम को मिनटों में उन चीज़ों से बना सकते हैं जो शायद आपके किचन में पहले से ही मौजूद हैं।
चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको घर पर ही हर्बल आईब्रो ग्रोथ हेयर सीरम बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रही हैं-
एलोवेरा और विटामिन ई से बनाएं आईब्रो ग्रोथ सीरम
एलोवेरा बालों के रोम को हाइड्रेट करता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। साथ ही, विटामिन ई डैमेज्ड बालों को रिपेयर करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
- आधा छोटा चम्मच बादाम का तेल
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें-
- सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर एलोवेरा जेल में डालें।
- अब इसमें बादाम का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसकी एक थिन लेयर अपनी आईब्रो पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें-पतली आइब्रो को घना और सुंदर बना देगा घर में बना ये 'स्पेशल सीरम'
हिबिस्कस और नारियल तेल से बनाएं आईब्रो ग्रोथ सीरम
हिबिस्कस में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। वहीं, नारियल तेल फॉलिकल्स को गहराई से पोषण देता है। इससे भी हेयर ग्रोथ में काफी मदद मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 हिबिस्कस फूल
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें-
- सबसे पहले हिबिस्कस फूल को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब नारियल तेल को हल्का गर्म करें और इसे हिबिस्कस पेस्ट के साथ मिलाएं।
- इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब तेल को छान लें।
- बेहतरीन नतीजों के लिए इस तेल को रोज़ाना इसे अपनी आईब्रो पर लगाएं।
ग्रीन टी और जोजोबा ऑयल से बनाएं आईब्रो ग्रोथ सीरम
अगर आप नेचुरल तरीके से आईब्रो ग्रोथ चाहती हैं तो ऐसे में ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। वहीं, जोजोबा ऑयल एक बेहतरीन कैरियर ऑयल की तरह काम करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 ग्रीन टी बैग
- 2 बड़े चम्मच जोजोबा ऑयल
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें-
- ग्रीन टी बैग को कुछ घंटों के लिए गर्म जोजोबा ऑयल में डुबोएं।
- अब ग्रीन टी बैग को निकालें और तेल को एक बोतल में स्टोर करें।
- सोने से पहले इसे अपनी आईब्रो पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें-पलकों और आइब्रो के बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों