चेहरे की खूबसूरती में आंखों की सुंदरता और आंखों की खूबसूरती में आइब्रो का अहम रोल होता है। हमारे चेहरे की खूबसूरती तब और भी बढ़ जाती है, जब आइब्रो मोटी और घनी हो। लेकिन कई लड़कियों की आइब्रो में इतने कम बाल होते हैं कि वो नज़र ही नहीं आते, जिससे उनकी सुंदरता कम हो जाती है। हालांकि कुछ लड़कियां आइब्रो को मोटा और घना दिखाने के आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती है, लेकिन यह आइब्रो को घना दिखाने का अस्थायी तरीका है। कुछ महिलाएं इसके लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट भी अपनाती हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट हर कोई नहीं करा सकता है, क्योंकि यह बहुत महंगा होने के साथ-साथ हर किसी की स्किन को सूट करें यह जरूरी नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें: रात में सोने से पहले लगाएंगी ये '2 चीजें' तो पतली आइब्रो हो जाएगी मोटी और घनी
जी हां आजकल मोटी आइब्रोज का काफी ट्रेंड हैं। ये दिखने में काफी सुंदर लगती हैं और चेहरे भी भरा हुआ और सुंदर दिखता हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, करीना कपूर, करिश्मा और कंगना रनौत आदि भी मोटी आइब्रो रखना पसंद करती है। लेकिन अगर आपकी आइब्रो के बाल कम हैं और इस कारण आपकी खूबसूरती कम हो रही है तो अब आप बिना आइब्रो पैंसिल या कोई भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट इस्तेमाल किए घनी और मोटी आइब्रो पा सकती हैं। जी हां आज हम आपके लिए होममेड आइब्रो ग्रोथ सीरम लेकर आए है जिससे आपकी आइब्रो के पतले बालों की समस्या दूर हो जाएगी। इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बहुत कम खर्च के घर में आसानी से बना सकती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइए जानें कौन सा है यह नुस्खा।
आइब्रो ग्रोथ सीरम के लिए सामग्री
- कैस्टर ऑयल- 2 बड़े चम्मच
- नारियल का तेल- 1 बड़ा चम्मच
- लैवेंडर ऑयल- 2-3 बूंदें
आइब्रो ग्रोथ सीरम बनाने का तरीका
- आइब्रो ग्रोथ सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कैस्टर ऑयल डालें।
- फिर नारियल का तेल डाल लें और इसके बाद लैंवेडर ऑयल की 2 बूंदें डाल लें।
- अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर आप किसी छोटे से जार में स्टोर कर लें।
- इस्तेमाल करने के लिए, सोने से पहले अपने आइब्रोज पर मस्कारे के ब्रश से लगा लें।
- आप चाहे तो टूथ-पिक की हेल्प से भी इसे लगा सकती हैं।

नारियल और कैस्टर ऑयल ही क्यों?
कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल एक फेमस हेयर ग्रोथ बूस्टर है। यह बालों के रोम को पोषित करता है, उन्हें मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाता है जिससे आपको मोटी आइब्रो मिलती है। इसके अलावा कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड व प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके यह गुण आपके आइब्रो की ग्रोथ में हेल्प करने के साथ आइब्रो के बालों को टूटने से भी रोकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पतली आईब्रोज हो जाएंगी घनी अगर अपनाएंगी ये 5 घरेलू नुस्खे
नारियल का तेल- नारियल का तेल आइब्रो ग्रोथ सीरम में एक महान वाहक तेल के रूप में काम करता है। यह आइब्रो को भी मोटा करता है और उन्हें पोषित करता है। इसके अलावा नारियल के तेल में भरपूर प्रोटीन के अलावा विटामिन ई, आयरन और दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मददगार होते है।
अगर आपकी आइब्रो भी पतली हैं तो इसे घना और सुंदर बनाने के लिए आप इस सीरम को लगा सकती हैं। लेकिन इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। हमेशा की तरह आज भी हम यहीं कहेंगे कि ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है।ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों