शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से घर पर बनाएं क्लींजिंग सोप

अगर आप भी होममेड सोप इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं।

Homemade cleansing soap

लड़कियां अक्सर अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अलग-अलग तरीके के नुस्खे ट्राई करती हैं। आजकल कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट भी आ गए हैं जिन्हें वो स्किन पर इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन इतने महंगे पैसे खर्च करने के उन्हें कोई खास लाभ नहीं पहुंचता है। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं और घर पर ही अपनी स्किन ग्लो के लिए क्लींजिंग सोप बना सकती हैं। इस सोप को बनाना काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के बाद आपको फेस वॉश की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और अप्लाई करने से क्या होते हैं इसके फायदे।

क्लींजिंग सोप के लिए सामग्री

soap for skin

  • ग्लिसरीन बार- 2-3 छोटे टुकड़े
  • एलोवेरा-2 चम्मच
  • कॉफी- 2 चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल- 2

क्लींजिंग सोप बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले ग्लिसरीन बार (ग्लिसरीन को ब्यूटी रूटीन में करें एड) को छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • फिर इसे गर्म पानी के ऊपर रखें और पिछलने के लिए रख दें।
  • जब ये अच्छे से मेल्ट हो जाए तो इसमें विटामिन ई के कैप्सूल को एड करें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें कॉफी एड करें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • जब ये मिक्स हो जाए तो इसे मोल्डिंग ट्रे में डालें और इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
  • इस तरीके से आपका सोप तैयार हो जाएगा।

क्लींजिंग सोप लगाने का तरीका

  • इसे लगाने के लिए आपको अपने फेस को गीला करना है।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है।
  • फिर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लेना है।
  • आप इसका इस्तेमाल चेहरे की गंदगी को हटाने के लिए कर सकती हैं।

इन चीजों से भी बना सकती हैं क्लींजिंग सोप

अगर आपको कॉफी पसंद नहीं है तो आप ये सोप डिफरेंट कॉम्बिनेशन में बना सकती हैं। फ्रूट सोप (फ्रूट ऑयल इस्तेमाल करने का तरीका), रोज वाटर सोप और चंदन सोप। इसी तरीके से इन्हें भी आप घर पर तैयार कर सकती हैं।

नोट- आप भी शीबा आकाशदीप के बताए गए इन तरीकों से क्लींजिंग सोप घर पर बना सकती हैं। यह बिल्कुल नेचुरल तरीका है सोप बनाने का। इसे ट्राई करके आप अपनी स्किन ग्लोइंग रहेगी। इसका कोई भी इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP