स्किन की क्लीनिंग के लिए हम सभी बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जहां कुछ लोग बाजार से महंगे व ब्रांडेड बॉडी वॉश खरीदकर लाते हैं, वहीं कुछ लोग घर पर ही नेचुरल तरीके से बॉडी वॉश बनाते हैं। हालांकि, यह देखने में आता है कि जब भी बॉडी वॉश तैयार किया जाता है तो उसमें कैस्टाइल सोप को अवश्य शामिल किया जाता है।
दरअसल, कैस्टाइल सोप अपने झागदार गुणों के कारण बॉडी वॉश में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपकी स्किन रूखी या फिर सेंसेटिव है तो शायद आप कैस्टाइल सोप का इस्तेमाल करना ना चाहें, क्योंकि यह आपकी स्किन पर काफी हार्श हो सकता है। हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कैस्टाइल सोप के बिना ही बॉडी वॉश तैयार करने का आसान तरीका बता रहे हैं-
एसेंशियल ऑयल से बनाएं बॉडी वॉश
अगर आप घर पर ही बाजार जैसा बॉडी वॉश तैयार करना चाहती हैं तो ऐसे में आप लिक्विड सोप बेस और एसेंशियल ऑयल की मदद से बॉडी वॉश बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- एक कप लिक्विड सोप बेस
- एक कप डिस्टिल्ड वॉटर
- एक कप वेजिटेबल ग्लिसरीन
- एक बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल
- 8-10 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
बनाने का तरीका
- इस बॉडी वॉश को बनाने के लिए सबसे पहले लिक्विड सोप बेस, वेजिटेबल ग्लिसरीन और जोजोबा ऑयल को एक साथ मिलाएं।
- जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें।
- अब आप इसमें थोड़ा डिस्टिल्ड वॉटर डालें और इसे तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि बॉडी वॉश को एक खास कंसिस्टेंसी न मिल जाए।
- अब आप तैयारर बॉडी वॉश को पंप डिस्पेंसर के साथ एक साफ, खाली बोतल में ट्रांसफर करें।
- आपका होममेड बॉडी वॉश बनकर तैयारर है। इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह हिलाएं।
ग्लिसरीन से बनाएं बॉडी वॉश
ग्लिसरीन आपकी बॉडी को नमी प्रदान करने में मदद करता है। इसकी मदद से आप एक बेहतरीन बॉडी वॉश तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 5-6 बूंदें ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
- एक कप डिस्टिल्ड वाटर
- सोप बेस
इस्तेमाल का तरीका
- इसबॉडी वॉशको बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें और उसमें सोप बेस को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
- जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें बची हुई सामग्री डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- आप अपनी इच्छानुसार इसमें अन्य एसेंशियल ऑयल को भी मिक्स कर सकती हैं।
- अब इसे एक बोतल में डालें और हर बार इस्तेमाल से पहले एक बार शेक अवश्य करें।
बनाएं लेमन बॉडी वॉश
इस बॉडी वॉश की ना केवल महक काफी अच्छी होती है, बल्कि इसके कारण आपकी स्किन की रंगत भी निखरती है।(घर पर बनाएं साबुन कैसे बनाएं)
आवश्यक सामग्री
- 10 चम्मच नेचुरल सोप बेस
- 10-15 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल
- 15 बूंदें इलंग इलंग एसेंशियल ऑयल
इस्तेमाल का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में नेचुरल सोप बेस लें।
- अब इसमें एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को एक बोतल में डालें और इस्तेमाल करें।
- अगर आप चाहें तो इस बॉडी वॉश में कैरियर ऑयल जैसे जोजोबा ऑयल या फिर बादाम का तेल भी मिक्स कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नेचुरल तरीके से स्किन को निखारने के लिए घर पर बनाएं ऑलिव ऑयल बॉडी वॉश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों