यह तो हम सभी जानते हैं कि समय का पहिया कभी किसी के लिए नहीं रुकता है। जब उम्र बढ़ने लगती है तो आपकी सेहत और स्किन दोनों पर इसका असर साफतौर पर नजर आने लगता है। बढ़ती उम्र में स्किन पर रिंकल्स, फाइन लाइन्स व अन्य एजिंग के साइन्स नजर आने लगते हैं। अमूमन महिलाएं इन्हें छिपाने की कोशिश करती हैं और इसलिए मेकअप का सहारा लेती हैं। हालांकि, आपको अपनी स्किन को हेल्दी बनाने पर फोकस करना चाहिए और इसलिए एक बेहतरीन स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।
इसी क्रम में अगर आप घर पर नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिलता है।
सबसे पहले तो ये सभी प्रोडक्ट्स पॉकेट फ्रेंडली होते है और इनसे आपकी स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं होता है। साथ ही साथ, इन्हें अपनी स्किन टाइप व उसकी जरूरतों के अनुसार आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है। आप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से एंटी-एजिंग नाइट क्रीम बनाकर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से एंटी-एजिंग नाइट क्रीम बनाने के तरीके के बारे में बता रही हैं-
शिया बटर और ग्रीन टी की मदद से बनाएं एंटी-एजिंग नाइट क्रीम
शिया बटर आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और साथ ही साथ फाइन लाइन्स को कम करता है। जबकि ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण आपकी पर उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करती है।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच शिया बटर
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी
- 1 छोटा चम्मच बीवैक्स
एंटी-एजिंग नाइट क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले शिया बटर, नारियल तेल और बीवैक्स को डबल बॉयलर में डालकर पिघलाएं।
- एक बार इनके पिघल जाने के बाद आंच से उतार लें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब इसमें ग्रीन टी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार क्रीम को जार में डालें और जमने दें।
- रात को सोने से पहले इसे अप्लाई करें।
कोकोआ बटर और जोजोबा ऑयल की मदद से बनाएं एंटी-एजिंग नाइट क्रीम
कोकोआ बटर आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे फाइन लाइन्स की अपीयरेंस काफी कम होती है। वहीं, जोजोबा ऑयल आपकी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखता है।
इसे भी पढ़ें-DIY Hand Mask: हाथों की ड्राईनेस को कम करेंगे ये 2 हैंड मास्क, जानें बनाने का आसान तरीका
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच कोकोआ बटर
- 1 बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
- 2 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (वैकल्पिक)
एंटी-एजिंग नाइट क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले कोकोआ बटर को डबल बॉयलर में पिघलाएं।
- अब इसे आंच से उतारें और थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब इसमें जोजोबा तेल, विटामिन ई तेल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
- तैयार क्रीम को एक छोटे जार में डालें और हर रात को सोने से पहले लगाएं।
ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल की मदद से बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम
जहां ग्लिसरीन स्किन के हाइड्रेशन का ख्याल रखती है। वहीं एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सूदिंग अहसास करवाता है और स्किन रिजेनरेशन में मदद करता है। इसी तरह, नारियल तेल नमी को लॉक करता है और एजिंग साइन्स को कम करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
एंटी-एजिंग क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले ग्लिसरीन, गुलाब जल, नारियल तेल और एलोवेरा जेल को स्मूथ होने तक मिक्स करें।
- अब आप इसे एक छोटे जार में स्टोर करें और सोने से पहले अपनी त्वचा पर एक पतली लेयर लगाएं।
- आप हर रात अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में न करें इन फेस मास्क का इस्तेमाल, त्वचा नजर आ सकती है ड्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों