herzindagi
homemade amla hair oil benefits

बिना केमिकल के अब घर पर बना सकते हैं आंवला तेल, बालों की हर समस्या का होगा समाधान

बाजार से महंगे में आंवला तेल खरीदने के बजाए आप घर पर भी ताजे आंवले से बिना केमिकल का उपयोग किए तेल बना सकते हैं। चलिए जानते हैं, घर पर आंवला तेल बनाने की विधि। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 18:01 IST

आंवला हमारे बालों के ग्रोथ से लेकर बालों को काला करने तक कई सारी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवला पाउडर से लेकर कच्चे आंवला का उपयोग लोग बालों में लगाने के लिए करते हैं। बाजार में आपको आसानी से आंवला का तेल मिल जाएगा, लेकिन बाजार से खरीदा हुआ ये आंवला का तेल का दाम भी महंगा होता है और उसमें कई तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल होता है, ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कच्चे आंवले से आंवला तेल बनाना सिखाएंगे। यह तेल आपके बाल के ग्रोथ और ग्रे हेयर की कई समस्या से निजात दिला सकता है। चलिए बिना देर किए जानते हैं घर पर ही कच्चे आंवला से तेल बनाने की विधि के बारे में।

होममेड आंवला तेल के लिए सामग्री (How to Make Amla Oil) 

  • 250 gm आंवला
  • लोहे की कड़ाही
  • एक कप नारियल तेल
  • एक कप सरसों तेल
  • एक कप तिल का तेल

कैसे बनाएं आंवला तेल (How to Make Amla Oil at Home)

how to make amla oil at home

  • घर पर आंवला तेल बनाने के लिए आंवला को अच्छे से काटकर गुठली को अलग करें और मिक्सर जार में भरें।
  • अब मिक्सर जार में सभी तेल को डालें और आंवला के साथ चिकना पीस लें।
  • गैस में लोहे की कड़ाही गर्म करने के लिए रखें और उसमें मिक्सी में पिसे हुए पेस्ट को पकाएं।
  • आंवला के इस मिश्रण को धीमी आंच में लगभग 30-35 मिनट के लिए पकाएं।
  • पकाने के बाद तेल के मिश्रण को ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद कपड़े से छानकर एक बर्तन में रखें।
  • अब छाने हुए तेल को फिर से लोहे की कड़ाही में रखें और रातभर के लिए छोड़ दें।
  • रातभर तेल को लोहे की कड़ाही में रखने से तेल काला हो जाएगा और बालों के सफेद होने की समस्या से निजात मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Dark Lips: मौसम बदला और काले हो गए आपके गुलाबी होंठ? आजमाएं ये ब्यूटी टिप्स

कैसे करें बालों में इस्तेमाल

how to make amla oil for grey hair

  • घर पर बनाएं इस आंवला तेल को आप बाल धोने से पहले रात में या 2-3 घंटे पहले लगाकर अच्छे से मसाज करें।
  • बालों में मसाज करने से यह बेहद असरदार होगा।
  • तेल को लगाकर तुरंत बाल धोने से असर नहीं दिखेगा, इसलिए कम से कम एक दो घंटे पहले से तेल को बालों में लगाकर रखें।
  • एक से दो बार में ही असर नहीं दिखेगा इसलिए इसे कुछ महिनों तक लगातार लगाते रहें, तभी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : नानी के बताए गए तरीके से लगाएंगी आंवला और रीठा, तो जल्द सफेद नहीं होंगे बाल

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।