रात को अच्छे से नींद ना आना, सारे दिन काम, तनाव जैसे कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से आपकी आंखें थकी-थकी सी लगती है। इस तरह की थकी आंखों के साथ आापका चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। थकावट की इस छाप को आप रातोंरात ठीक नहीं कर सकती। लेकिन मेकअप की मदद से आप इसे थोड़ा छिपा जरूर सकती हैं। तो चलिए जानते है कि अपने आंखों पर किस तरह का मेकअप करके आप अपनी थकावट भरी आंखों को स्पार्क दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: परफेक्ट आई मेकअप के लिए इन आईलाइनर हैक्स का लें सहारा
थकान को छिपाने की कोशिश करने के लिए आंखों के मेकअप पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आंखों के कोनों में काले घेरे हैं, तो आंखें छोटी और थकी हुई दिखती हैं। इसके लिए आपको मेकअप शुरू करने से पहले कंसीलर के साथ डार्क सर्कल्स को कवर करना होगा। इससे आंखें थोड़ी बड़ी दिखेंगी। थकी आंखों पर काजल ना लगाएं, क्योंकि इससे आंखें ज्यादा थकी हुई दिखेंगी।
रात में जागने की वजह से आंखें ज्यादा थकी हुई दिखती है। इसको छिपाने के लिए आंख के अंदरूनी कोने यानी नाक की ओर एक छोटे ब्रश की मदद से हाइलाइटर (हाईलाइटर अप्लाई करते समय रखें ध्यान) लगाएं। इसके लिए गोल्डन आईशैडो या पाउडर हाईलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ज्यादातर महिलाएं आंखों पर काजल लगाती हैं। कुछ महिलाएं गहरे भूरे, हरे या नीले रंग के काजल का भी इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि न्यूड कलर की आई पेंसिल या काजल एक पल में थकान दूर कर सकती है। निचली पलक पर गुलाबी आई पेंसिल लगाने से आंखें चमकदार दिखेंगी।
थकी हुई आंखों पर नीचे की तरफ आईलाइनर नहीं लगाना चाहिए। बल्कि पलकों के बाहर की तरफ आईलाइनर लगाएं। ये दिलचस्प लगेगा अगर आप आंखों के कोने तक लाइन को खींचने के बजाए इसे थोड़ा पहले छोड़ दें।
थकी हुइ आंखों के लिए आईशैडो (आईशैडो लगाते समय ना करें गलती) का रंग जितना हल्का होगा, उतनी ही अच्छा है क्योंकि इससे आंखें बड़ी दिखेंगी। अगर आप बाहर की तरफ गहरे रंग का आईशैडो लगाती हैं, तो आंखों के अंदरूनी हिस्से पर हल्का आईशैडो लगाएं। सिल्वर, गोल्डन, सफेद या ब्रोंज़ आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंखों की थकावट को छिपाने के लिए पलकों को कर्ल करें और फिर काजल लगाएं। इससे आंखे बड़ी और चमकदार दिखेंगी। ऐसे में वॉल्यूमेट्रिक काजल (काजल पेंसिल का ऐसे करें इस्तेमाल) का इस्तेमाल करें।
वैसे आंखों की थकावट को छिपाने या आंखों के नीचे सूजन होने पर आप आंखों पर बर्फ से मालिश कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ 1 मिनट की ये मसाज आंखों को बना सकती है 5 साल जवां, काफी असरदार है ये जापानी तकनीक
इसके अलावे अगर आप नियमित रूप से कम से कम आठ घंटे सोती हैं, तो आंखों की थकान अपने आप दूर हो जाएगी। साथ ही, आप नियमित रूप से कुछ आंखों से जुड़े व्यायाम भी कर सकती हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।