Acne Spots Remove Tips: पिंपल्स के बाद फेस पर रह गए हैं दाग, इन 3 चीजों से हो सकते हैं कम

How to remove acne spots: क्या आपके भी फेस पर पिंपल्स हटने के बाद दाग-धब्बे रह गए हैं? अगर ऐसा है तो आज हम आपको कुछ सोल्यूशन देने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपके पिंपल्स के स्पॉट्स बहुत हद तक कम हो जाएंगे।
home remedies for acne scars

अक्सर पेट खराबी, हार्मोन्स असंतुलन, ज्यादा ऑइली खाना, प्रदूषण आदि की वजह से पिंपल्स की समस्या होने लगती है। फेस पर एक भी पिंपल आते ही पूरा लुक बिगड़ जाता है। यह आपके चेहरे की पूरी सुंदरता को खराब कर देते हैं। पिंपल्स की एक खास बात है कि यह एक बार यदि आपके फेस पर आ जाएं तो फिर जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं। फिर चाहे आप कितने कर लें, लेकिन यह जिद्दी पिंपल्स (Acne) हमारे फेस से जाते नहीं हैं।

यह तो रही पिंपल्स होने की बात अब यह किसी तरह ठीक भी हो जाते हैं, तो फिर इसके बाद चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। ऐसे में फेस और भी ज्यादा बेकार लगता है। जिसके चलते हम जल्द से जल्द इन्हें हटाने का उपाय खोजने लगते हैं ताकि किसी भी तरीके से इनसे छुटकारा पाया जा सके। हालांकि आजकल मार्केट में इनको हटाने के लिए कई तरह की क्रीम और जेल भी बिक रही हैं, लेकिन इन सभी में केमिकल मिक्स होता है। ऐसे में इनको लगाने से पहले सोचना पड़ता है कहीं स्किन और ज्यादा खराब न हो जाए। साथ ही, यह काफी महंगी भी आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप अपने फेस से एक्ने के दाग को हल्का कर सकती हैं। इन घरेलू उपायों को ब्यूटी एक्सपर्ट कुशाग्री व्यास ने बताया है।

मसूर दाल और गुलाब जल

masoor dal pack

  • इसके लिए आपको मसूर दाल को रातभर भिगो देना है।
  • अब सुबह उठकर इसे पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट में आप थोड़ा एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को जहां पिंपल्स के दाग हों वहां लगाना है।
  • फिर करीब 8-10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।

बेसन और नारियल तेल

cucumber chandan pack

  • इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें।
  • उसमें आप नारियल का तेल और थोड़ा दही मिला लें।
  • अब इन सबका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को आपको अपने फेस पर पिंपल्स के दाग पर लगाना है।
  • अच्छी तरह सूख जाने के बाद आप इसे धो लें।

चंदन और खीरा

cucumber chandan pack

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में चंदन का पाउडर लें।
  • अब आपको एक खीरा लेकर उसको अच्छी तरह छील लेना है।
  • इस खीरे को आपको मिक्सर जार में डालकर पीस लेना है।
  • फिर आप इसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें।
  • इसको आप एक्ने के निशान पर अप्लाई करें।
  • करीब 10-15 मिनट बाद इसे हटा दें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP