herzindagi
tips to get rid of chapped lips in hindi

गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ, करें ये काम

सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में आपको होंठों को एक्सफोलिएट करना चाहिए। स्क्रब करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है। 
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 17:00 IST

मौसम कोई भी हो, त्वचा संबंधी कुथ समस्याएं होना सामान्य है। क्या गर्मी के मौसम में भी आपके होंठ फटते हैं? फटे होंठों के कारण न केवल इरिटेशन होती है बल्कि यह देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। रूखे-सूखे होंठों के लिए नमी वाली चीजें फायदेमंद होती हैं। केवल लिप बाम लगाने से ही यह समस्या खत्म नहीं हो जाती है। फटे होंठों के लिए घरेलू नुस्खे बेहद असरदार होते हैं। 

खीरा का करें इस्तेमाल

how to use cucumber for chapped lipsफटे होंठों के लिए आप खीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरा में पानी होता है, जिससे त्वचा में नमी रहती है। खीरे को टुकड़ों में काट लें। अब एक टुकड़े को अपने लिप्स पर रब करें। करीब 10 मिनट बाद होंठों को साफ कर लें। रोजाना इस तरह से लिप्स पर खीरा का इस्तेमाल करने से होंठ फटेंगे नहीं। इसके अलावा, आप चाहें तो खीरे के टुकड़ों को मैश करके इसे लिप मास्क की तरह भी उपयोग कर सकती हैं। 

एलोवेरा जेल लगाएं

how to use aloe vera gel for chapped lipsएलोवेरा जेल का उपयोग स्किन को हेल्दी रखने से लेकर बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा जेल डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। फटे होंठों से निजात पाने के लिए भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: How to Treat Dry Lips: फटे होंठ भी दिखने लगेंगे मुलायम, इन नुस्खों को आजमाकर देखें

क्या करें?

  • एलोवेरा जेल के पत्ते में से जेल निकाल लें। 
  • अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। 
  • रात को सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा जेल। 
  • अगली सुबह सामान्य तरीके से चेहरा और होंठ दोनों साफ कर लें। 
  • रोजाना रात को सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा जेल लगाने से होंठ नहीं फटेंगे। (फटे होंठों के लिए नुस्खे)

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में भी फटते हैं आपके होंठ तो ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

होंठों को फटने से कैसे बचाएं

how to prevent chapped lips

  • पानी की कमी के कारण भी होंठ फटने लगते हैं।  शरीर को हाइड्रेट रखना, यानी स्किन में नमी रहना। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • अगर आप होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले यह जान लें कि यह कपूर और मेंथॉल जैसे इंग्रीडियंट्स से तो नहीं बना। इसके बजाय, हर्बल इंग्रीडियंट्स, बीवैक्स और पेट्रोलियम जेली वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। 
  • होंठों पर बार-बार हाथ न लगाएं। इसके कारण होंठ आसानी से फटने लगते हैं। साथ ही हाथों में मौजूद गंदगी मुंह के अंदर भी जा सकती है। 
  • चेहरे की तरह होंठों को भी एक्सफोलिएट करें। इसके लिए बाजार में मिलने वाले एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चीनी और शहद जैसी चीजें भी त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करती हैं। 

 

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया.  इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा.  #LivingWithPride

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।