Blackheads Treatment: चिन पर मौजूद ब्लैकहेड्स हो जाएंगे गायब, बस करें घर पर यह ट्रीटमेंट

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घर में मौजूद चीजों की सहायता लेकर आप नेचुरल तरीके से इन्हें हटा सकते हैं। इसके लिए आपको स्किन टाइप को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।
image

त्वचा का ख्याल रखना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल बाहरी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों को काफी पसंद किया जाने लगा है।
वहीं नाक के अलावा चिन पर भी पोर्स होते हैं, जो बाहरी प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण गंदे हो जाते हैं। तो आइये आज हम बताने वाले हैं घर में मौजूद चीजों की मदद से कैसे रखें त्वचा का ख्याल। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

curd on skin

  • खीरा
  • दही

खीरे को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करते हैं।
  • खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

दही को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खा क्या है?

clear face

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही की डालें।
  • इसके बाद इसमें एक खीरे को पीसकर डालें।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिलकर चिन पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • यह एक स्क्रब की तरह काम करेगा।
  • लगभग 5 मिनट तक स्क्रब को चिन पर मसाज करें।
  • कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक आजमां सकती हैं।
  • लगातार इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
  • पहली ही बार में आपको इसका परिणाम देखने को नजर आ जाएगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें:नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स हो जाएंगे गायब, बस करें इस नुस्खे का इस्तेमाल

अगर आपको चिन पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP