नाइट पार्टी में सटल मेकअप लुक करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, चेहरा दिखेगा फ्लॉलेस

मेकअप करने के लिए आपको स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप मेकअप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

 
how to do subtle makeup for night party look easy ways

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम कई वीडियोज का सहारा लेते हैं। बदलते दौर में रोजाना ब्यूटी ट्रेंड्स बदल रहे हैं। आजकल की बात करें तो सटल मेकअप लुक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि सटल मेकअप लुक आप पर खूबसूरत नजर आए। ज्यादातर ऐसा नाइट मेकअप लुक में नजर आता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं नाइट पार्टी के लिए सटल मेकअप को कैसे फ्लॉलेस बनाया जा सकता है।

स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाए?

मेकअप करने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। नाइट पार्टी लुक के लिए सटल मेकअप करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ड्युई प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप मेकअप फाउंडेशन में लिक्विड हाइलाइटर मिक्स कर सकती हैं। आप चाहे तो मॉइस्चराइजर को भी मेकअप फाउंडेशन के साथ मिक्स कर सकती हैं।

नाइट मेकअप लुक के लिए आई मेकअप कैसे करें?

eye makeup to pop colours

नाइट पार्टी लुक के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है। सटल लुक के लिए भी आप शिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बारीक पार्टिकल्स वाले शिमर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कलर ऑप्शन के लिए आप शैम्पेन गोल्डन जैसे लाइट और वार्म टोन के शिमर कलर आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हो गई हैं लेट तो ऐसे करें 5 मिनट में मेकअप, जानें स्टेप्स

किस तरह की लिपस्टिक नाइट पार्टी लुक के लिए चुनें?

वैसे तो नाइट मेकअप लुक के लिए डार्क और बोल्ड कलर को चुना जाता है, लेकिन अगर आप सटल मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप न्यूड शेड्स में लिप कलर को चुन सकती हैं। इसमें आपको ब्राउन या पिंक पैलेट में कई लिपस्टिक शेड्स मिल जाएंगे। ड्युई लुक के लिए आप होंठों पर ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिखना चाहती हैं नाइट पार्टी में बोल्ड और क्लासी तो मॉव मेकअप लुक है आपके लिए बेस्ट

अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP