क्या आप अपने पैरों की सफाई पर ध्यान देती हैं? अगर आपका जवाब ना है तो बता दें कि अगर पैरों को साफ न रखा जाए तो इंफेक्शन का डर बना रहता है। साथ ही पैर भद्दे नजर आने लगते हैं। इसलिए आपको अपने पैरों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। पैर भी हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर स्वास्थ्य से लेकर त्वचा तक को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसलिए महिलाएं इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सिरका से पैरों को साफ करने का तरीका बताएंगे। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर से पैरों की क्लीनिंग? तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
पैरों की करें सफाई
अक्सर महिलाएं पैर के नाखूनों में भी नेल पॉलिश लगाती हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको नेल पेंट रिमूव करना चाहिए। इसके लिए आपको एसीटोन वाले रिमूवर का उपयोग नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से नाखूनों खराब हो सकते हैं। एक कॉटन पैड लें। फिर इसमें थोड़ा रिमूवर डालें। इसके बाद इससे नेल पेंट हटा लें। अब जब आपने नाखूनों को साफ कर लिया है तो बारी आती है इन्हें काटने की। आप चाहें तो नेल्स को काटकर शेप भी दे सकती हैं।
फुट सोक बनाएं
दूसरा स्टेप है अपने पैरों को भिगोना। इसके लिए आपको फुट सोक चाहिए होता है। आप एप्पल साइडर विनेगर से यह बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 भाग एप्पल साइडर विनेगर
- 2 भाग गर्म पानी
क्या करें
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म कर लें।
- अब इसमें 1 भाग एप्पल साइडर विनेगर और 2 भाग गर्म पानी डालें।
- अब इसमें अपने पैरों को 20 मिनट के लिए भिगो लें।
- इसके बाद अपने पैरों को स्क्रब कर लें।
- इसके लिए आपको एक ब्रश की जरूरत पड़ेगी।
- ब्रश से पैर और तलवों को रगड़ें।
- इससे डेड स्किन रिमूव हो जाएगी।
- लीजिए हो गए आपके पैर साफ।
- महीने में कम से कम दो बार एप्पल साइडर विनेगर से बने फुट सोक का उपयोग करें।
पैरों को करें मॉइश्चराइज
चेहरे और हाथ के अलावा पैरों को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। पैरों पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा लें। अब अपने पैरों को अच्छे से मसाज करना शुरू करें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही आपके पैर सुंदर भी दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें:Beauty Tips : सॉफ्ट-सॉफ्ट पैरों के लिए अपनाएं ये उपाय
फायदे
- अगर आपके पैरों में बदबू आती है तो एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से यह समस्या कम हो जाएगी।
- एथलीट फुट की समस्या को कम करने के लिए भी एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद होता है।
- इंफेक्शन होने पर भी आप इसका उपयोग कर सकती हैं। इससे आपको लाभ पहुंचेगा।
- यह ड्राई स्किन को भी रिमूव करता है।
- अगर आपकी फटी एड़ियां है तो एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- कोशिश करें कि आप हफ्ते में कम से कम एक बार अपने पैरों को साफ करें। इससे पैर साफ और सुंदर नजर आएंगे।
- महीने में एक बार पैडीक्योर ट्रीटमेंट लेने से भी पैर अच्छे लगते हैं।
- पैरों पर हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों