ब्यूटी से जुड़ी ये खराब आदतें छीन सकती हैं आपकी खूबसूरती

ब्यूटी रूटीन फॉलो करने के बाद भी स्किन रहती है डल और बेजान, तो लाइफस्टाइल में लगाएं ये बदलाव। 

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-20, 15:47 IST
Bad Beauty Habits To Break In Hindi m

ग्लोइंग और क्लीन स्किन हर महिला की चाहत होती है। महिलाएं बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए क्या कुछ नहीं करती है। लेकिन इसके बाद भी चेहरे का नूर कम हो जाता है। अक्सर महिलाओं को समझ नहीं आता है कि स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी उनकी त्वचा की चमक क्यों कम हो रही है? वहीं कुछ महिलाएं होममेड चीजों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे की रंगत कम हो जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसका कारण कोई और नहीं बल्कि आपकी कुछ गलत आदतें हैं। जी हां आपकी आदतें ही आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकती है।

लेकिन आप इन आदतों में बदलाव करके स्किन संबंधी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको रोजाना की उन खराब आदतों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से आपकी ब्यूटी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं आपकी बैड ब्यूटी हैबिट्स के बारे में।

चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करना

Bad Beauty Habits & How To Break Them ()

आजकल के समय में महिलाएं इंटरनेट की मदद से घर पर कई तरह के ब्यूटी एक्सपेरिमेंट करती हैं। जरूरी नहीं है कि हर तरह का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट आपकी स्किन के लिए सही हो, कई बार यह त्वचा पर उल्ट असर भी कर सकता है। अगर आप भी इंटरनेट की मदद से चेहरे के लिए किसी भी तरह के फेस मास्क का उपयोग करती हैं तो इसे आज से भी बंद कर दें। होममेड फेस मास्क अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाना चाहिए। अधिकतर महिलाएं चेहरे पर नींबू का उपयोग करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं नींबू त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

फेस वॉश न करना

Bad Beauty Habits & How To Break Them ()

त्वचा की देखभाल के लिए एक दिन में कम से कम 3 बार फेस वॉश करना चाहिए। वहीं अगर आपके पास टाइम नहीं है, तो कम से कम दो बार फेस वॉश जरूर करें। कई बार महिलाएं ऑफिस से आने के बाद या फिर रात के समय फेस वॉश नहीं करती हैं। दिनभर की धूल मिट्टी और पसीना चेहरे पर लगा रह जाता है। आपकी इसी गलत आदत की वजह से चेहरे पर ब्रेकआउट हो सकते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए रोजाना फेश वॉश करें। (फेस वॉश करने का सही तरीका)

इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: जानें अपने ब्यूटी रूटीन में फेशियल ऑयल्स इस्तेमाल करने का सही तरीका

मेकअप लगाकर सोना

Bad Beauty Habits & How To Break Them

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चेहरे पर मेकअप 4 से 5 घंटे तक ही रहना चाहिए। अक्सर महिलाएं पार्टी से आने के बाद आउटफिट तो चेंज कर लेती हैं, लेकिन मेकअप रिमूव नहीं करती हैं जिसकी वजह से अगले दिन चेहरे पर दाने निकल आते हैं। त्वचा की खास देखभाल के लिए रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। (मेकअप रिमूव कैसे करें)

इसे जरूर पढ़ेंःरात में सोने से पहले करें ये काम, सुबह ऑयली स्किन पर दिखेगा निखार


केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल

Bad Beauty Habits & How To Break Them ()

आजकल महिलाएं ग्लोइंग जवा स्किन के लिए केमिकल का अधिक इस्तेमाल करती हैं। इनका उपयोग करने से चेहरे पर भले ही ग्लो आता है, लेकिन यह केवल कुछ ही समय तक रहता है। अगर आप भी चेहरे पर केमिकल का अधिक उपयोग करती हैं, जो इसे जल्द से जल्द बंद कर दें। क्योंकि आप जब तक केमिकल का यूज करेंगी चेहरे पर ग्लो रहेगा। लेकिन जिस दिन आपने इसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया तो चेहरे पर कई तरह की समस्या हो सकती हैं। लंबे समय तक त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP