herzindagi
Tips to apply lipstick on thin lips for women

Lipstick Apply Tips: पतले होठों को मोटा बनाने के लिए इन तरीकों से लगाएं लिपस्टिक

लिपस्टिक लगाते समय हमें कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी होता है। इससे आपके पतले लिप्स मोटे नजर आते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-03, 18:15 IST

मेकअप करते समय हम आउटफिट के हिसाब से लुक को चूज करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि कुछ भी खराब या अजीब न लगे। लिपस्टिक सबसे जरूरी होती है। इसके बिना मेकअप लुक अधूरा नजर आता है। लेकिन यह भी तभी अच्छी लगती है, जब आप इसे सही तरीके से होंठों पर अप्लाई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी के होंठ मोटे होते हैं, तो किसी के पतले। इसलिए हर किसी को लिपस्टिक लगाने का तरीका भी अलग होता है। ऐसे में अगर आपके होंठ पतले हैं तो आर्टिकल में बताए गए तरीके से लिपस्टिक लगाएं। 

बोल्ड कलर लिपस्टिक को करें चूज (Lipstick Colour For Thin Lips)

Thin lips

अगर आप अपने लिप्स को पतले से मोटा दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बोल्ड लिप कलर को चूज करें। इसके लिए आप रेड, डार्क पिंक या ब्राउन कलर की लिपस्टिक को चूज कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ जो आउटलाइनर खरीदें वो लाइट कलर का हो, तभी आपके होंठ सुंदर नजर आएंगे।

सही तरीके से लगाए लिप लाइनर

Lip liner for thin lips

लिप लाइनर लगाना हर किसी को खास पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, इसे लगाने आपके होंठों को शेप मिलती है। इसके लिए आप अच्छा लिपस्टिक आउटलाइनर लें। फिर इसे होंठों से थोड़ा बाहर लेकर शेप बनाएं। अब इसे ज्यादा भी न लगाएं, वरना लिप्स की शेप अजीब लगेगी। अब किनारे से शेड को थोड़ा लाइट करें। इससे लिपस्टिक लगाने से लिप्स अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: 5 लिप कलर जो करते हैं हर तरह के स्किन टोन को सूट

लिपस्टिक को करें अप्लाई

Bold lipstick look

अगर आपने लिपस्टिक लगा ली है। लेकिन इसके बाद भी लिप्स पतले नजर आ रहे हैं, तो इसके लिए आप अपनी लिपस्टिक को डार्क करें। इससे वो अच्छे से ब्लेंड हो जाएगी। साथ ही इससे लिप्स बोल्ड और मोटे नजर आएंगे। आप चाहें तो कलर भी अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के ये ट्रेडिंग शेड्स जिसे लगाकर आप दिखेंगी खूबसूरत

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी स्किन टोन नॉर्मल है तो ऐसे में आप लिप्स के लिए किसी भी शेड को अप्लाई कर सकती हैं।
  • डार्क कलर लगाते समय अपने लिप्स पर लाइट कलर के आउटलाइनर का इस्तेमाल करें।
  • डार्क कलर लिपस्टिक के साथ मेकअप को नॉर्मल रखें, ताकि लुक अजीब न लगे।
  • हमेशा ब्रांड की लिपस्टिक खरीदें। इससे लिप्स खराब नहीं होते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।