मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- आईशैडो, पाउडर, फाउंडेशन और आईलाइनर। लेकिन लुक तब तक कंप्लीट नहीं होता है जबतक आप लिपस्टिक को अप्लाई न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके लिप्स बिना कलर के नजर आते हैं। ऐसे में हम अक्सर अलग-अलग कलर के लिपस्टिक शेड को चूज करते हैं। लेकिन ये तभी अच्छे लगते हैं जब हम इनके साथ लिप लाइनर लगाते हैं। अगर आप न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं तो इसके साथ आप किन लिप लाइनर कलर को अप्लाई कर सकती हैं इसके बारे में हम आर्टिकल में बताते हैं।
अगर आप कॉफी शेड लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं तो इसके साथ आप ब्राउन कलर लिप लाइनर को लगा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लाइट कलर के साथ डार्क कलर अच्छा लगता है। इसके लिए आप पेंसिल या क्रेयॉन किसी भी तरह के लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पिंक कलर लिपस्टिक अप्लाई करना आजकल लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में आप पिंक लिपस्टिक से था पर्पल कलर के लिप लाइनर को अप्लाई कर सकती हैं। इससे आउटलाइन करने से आपके लिप्स पाउटी लगते हैं साथ ही लिप्स की शेप अलग से दिखाई देती है। ऐसे में आप इस शेड के क्रेयॉन कलर को चूज करेंगी तो लिप्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। (लिपस्टिक कलर)
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के ये ट्रेडिंग शेड्स जिसे लगाकर आप दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिप्स की शेप अच्छी लगे तो इसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के कलर के लिप लाइनर को आप न्यूड कलर लिपस्टिक के साथ अप्लाई कर सकती हैं। इसमें आपको लाइट और डार्क सारे शेड मिल जाएंगे। इससे लिप्स की शेप भी अच्छी लगेगी। (लिपस्टिक को सही करने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक शेड का चुनाव करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।