Dark Lipstick Shade : देखने में बेहद बोल्ड लगते हैं लिपस्टिक के ये कलर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन

समय के साथ मेकअप करने के तरीके में बदलाव लाना भी जरूरी होता है।

dark color lipstick shade

बॉलीवुड अभिनेत्रियां आए दिन अपने फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स में तरह-तरह के बदलाव लाती रहती हैं और नए से नए ट्रेंड्स को बेहद खूबसूरती के साथ स्टाइल भी करती हैं। बात अगर आम महिलाओं की करें तो लगभग वे सभी इन्हीं के फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। कुछ महिलाएं इनसे इंस्पिरेशन लेती हैं तो कुछ इनके ही स्टाइल को रिक्रिएट करती हैं।

डार्क कलर की लिपस्टिक लगाना काफी महिलाएं पसंद करती हैं। अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें ताकि आप भी इन्हीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह डार्क कलर की लिपस्टिक को कैरी कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद बोल्ड।

डार्क पर्पल कलर लिपस्टिक (Dark Purple Color Lipstick)

Dark Purple Color Lipstick

इस तरह की लिपस्टिक देखने में बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई देती हैं। अगर आपका स्किन कलर इंडियन मीडियम टोन का है तो आप कुछ इस तरह की लिपस्टिक के शेड को चुन सकती हैं। साथ ही आप इस तरह की लिपस्टिक के साथ आई मेकअप के लिए विंग आईलाइनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट दिखाई देने लगेगा।

इसे भी पढ़ें :स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

डीप रेड कलर की लिपस्टिक (Deep Red Color Lipstick)

Deep Red Color Lipstick

अगर आप मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करती हैं तो आप सेफ साइड के लिए कुछ इस तरीके के कलर को चुन सकती हैं। इस तरह का कलर आप गोल्डन ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। साथ ही आई मेकअप को न्यूड कलर का रखें ताकि लिप कलर सही तरीके के साथ हाइलाइट हो सके। साथ ही आप दिख सके बेहद क्लासी और बोल्ड। ध्यान रहे कि आप इस तरह के कलर के साथ आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

इसे भी पढ़ें :ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

कॉपर ब्राउन कलर की लिपस्टिक (Copper Brown Color Lipstick)

Copper Brown Color Lipstick

ये कलर देखने में बेहद यूनिक और बोल्ड दिखाई दे रहा है। अगर आप अपने मेकअप के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरीके का लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं। इस तरह का शेड आप व्हाइट कलर की ऑउटफिट के साथ ट्राई करेंगी तो ये कलर बेहद खिलकर आपके लिप्स पर दिखाई देने लगेगा। साथ ही आप बेहद क्लासी और यूनिक दिखाई देंगी।

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताए गए ये डार्क कलर की लिपस्टिक शेड पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP