मेकअप न भी किया हो और बस आंखों में सिर्फ काजल लगा लिया जाए, तो उससे भी चेहरा और खूबसूरत लगता है। काजल का इस्तेमाल वैसे भी लंबे समय से किया जा रहा है। हर लड़की अपने तरीके से से काजल लगाती है। कोई सिर्फ नीचे की वॉटरलाइन पर काजल लगाता है, तो कोई ऊपर भी लगाता है। वहीं काजल भी अलग-अलग तरह के होते हैं। काजल लगाते सभी हैं, मगर इसे लगाने का सही तरीका मालूम है आपक? नहीं, तो चलिए जानें इस आर्टिकल में।
काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को साफ कर लें। आपका काजल आंखों पर सही ढंग से दिखे, इसके लिए आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को कवर करें। आप इन्हें कवर करने के लिए अपना फाउंडेशन, कंसीलर उंगली से ब्रश से जैसे आपको ठीक लगे लगाएं। जब आपके काले घेरे छुप जाएंगे, तो आंखों पर काजल अच्छे से दिखेगा।
आंखों के नीचे वाली वॉटरलाइन पर हल्का हल्का काजल लगाएं और आपकी आंखों के कोने से उसे डार्क करना शुरू करें। अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो इसका ध्यान रखें कि आंखों के इनर कॉर्नर पर काजल न लगाएं। थोड़ा पीछें से शुरू करने पर आंखें बड़ी दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें :अगर पाना चाहती हैं आकर्षक आंखें तो आजमाएं ये 5 टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि आपका काजल लंबे समय तक आंखों पर लगे रहे, तो इसके लिए काजल की दूसरी लेयर भी लगाएं। पहले जैसे ही इनर कॉर्नर से अच्छी तरह काजल लगाएं। वहीं अगर आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आंखों के बाहरी पार्ट पर काजल का एकदम हल्का कोट लगाएं।
इसे भी पढ़ें :सिर्फ काजल पेंसिल से ही क्रिएट किए जा सकते हैं ये 7 Different Eye Makeup Looks
आपने देखा होगा कि कई लड़कियों की आंखों पर बिना स्मज किए काजल एक अलग लाइट स्मोकी सा लुक देता है। उनकी आंखें अलग ही चमकती है। वो इसलिए क्योंकि वे आंखों के ऊपर वॉटरलाइन में भी काजल का स्ट्रोक लगाती हैं। अपनी उंगलियों से आंखों को ऊपर की ओर खींचें और फिर उस पर काजल लगाएं। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि वह एरिया बहुत नाजुक होता है। इससे पलके भी घनी दिखती हैं।
कई लड़कियों को स्मज लुक बहुत पसंद होता है। इसे बिना ज्यादा आईशौडो के भी यह लुक पा सकती हैं। आप उंगली की मदद से अपने काजल को थोड़ा थोड़ा स्मज कर सकती हैं। अगर चाहें तो स्मजिंग ब्रश से भी उसे प्रोपर स्मज कर सकती हैं। और बस आपको मिलेगा परफेक्ट स्मोकी स्मज लुक।
अब जब भी आप काजल लगाएं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ये टिप्स आपको कैसे लगे हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : unsplash, freepik and shutterstock images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।