जब भी आईमेकअप की बात होती है तो काजल का नाम सबसे पहले आता है। कई बार लड़कियां आईमेकअप के दौरान आईशैडो या लाइनर स्किप कर देती हैं, लेकिन काजल जरूर लगाती हैं। अमूमन काजल लगाना उन्हें बेहद आसान लगता है। इतना ही नहीं, यह आंखों को भी एक डिफाइन लुक देते हैं। पर अगर आप सच में काजल से अपनी आंखों की खूबसूरती को निखारना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप उसे सही तरह से लगाएं। कई बार लड़कियां काजल लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं और इसके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता होता। जिससे उनकी आंखों की खूबसूरती सही तरह से निखरकर सामने नहीं आती। अगर आप चाहती हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो आप इस लेख के जरिए गलतियों को जानकर उसे करने से बचें। तो चलिए जानते हैं काजल लगाते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में-
इसे जरूर पढ़ें: अब मेकअप करना नहीं होगा झंझट, बॉलीवुड दीवाज से लें इंस्पिरेशन
काजल लगाने से पहले जरूरी है कि सही काजल का चयन किया जाए। गर्मी और बारिश के दिनों में काजल के फैलने का डर बना रहता है। इसलिए हमेशा वाटरप्रूफ काजल को ही इस्तेमाल करना चाहिए। आपका काजल चाहे कितने भी अच्छे ब्रांड का क्यों न हो, लेकिन अगर वह वाटरप्रूफ नहीं है तो इससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
जी हां, काजल को कई तरह से लगाया जाता है और आप कोशिश करें कि उसे सही तरह से लगाएं। काजल लगाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप उसे आंखों के इनर कार्नर से शुरू करें और फिर आउटर कार्नर तक लेकर जाएं। साथ ही काजल लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि पूरी आंखों पर काजल स्ट्रोक्स एकसमान हों। कई बार ऐसा होता है कि एक आंख में काजल गहरा होता है और दूसरे में लाइट। इससे वह उतना अच्छा नहीं लगता।
इसे जरूर पढ़ें: मेकअप करते वक्त जब हो जाए गलती तब ये टिप्स आएंगी काम
आजकल काजल में सिर्फ ब्लैक कलर का ही इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि कलर्स की शेड्स से आंखों की खूबसूरती निखारी जाती है। पर अक्सर लड़कियां अलग दिखने के लिए ब्राइट कलर्स का ही इस्तेमाल करती है। आप ऐसे कलर्स को चुनें, जो आपकी आंखों को कॉम्पलिमेंट करती हों। कई बार पिंक व ब्लू कलर का इस्तेमाल करने से वह आंखों पर अजीब लगता है।
जिन लड़कियों की आंखे छोटी या हूडेड हैं, उन्हें थिक काजल लगाने से बचना चाहिए। अगर आप लोअर और अपर लैशेज लाइन पर काजल की मोटी लाइन लगाती हैं, तो इससे आपकी आंखें और भी अधिक छोटी नजर आती हैं। इसलिए आप अपर आईलैशेज पर काजल की पतली लेयर लगाएं और नीचे की तरह आपका काजल गहराई में हो। इससे आंखें बड़ी-बडी नजर आती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।