हम सभी को मेकअप करना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए लुक्स को री-क्रिएट भी करते हैं। इसमें आई मेकअप का रोल अहम होता है और इससे भी ज्यादा लोग आंखों में केवल काजल को ही अलग-अलग तरह से लगाना पसंद करते हैं।
अक्सर थोड़ी ही देर में आंखों में लगा काजल फैल जाता है। इसके कारण हमारा पूरा लुक खराब हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं काजल को फैलने से बचाने के लिए कुछ आसान टिप्स और बताएंगे आंखों को खूबसूरत लुक देने के आसान हैक्स-
आंखों में काजल कैसे लगाना चाहिए?
आंखों में काजल को लगाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि यह फैले नहीं तो पतला ही काजल लगायें और इसके लिए कोशिश करें वॉटर लाइन में ही आप काजल को लगायें। आंखों में काजल लगाने के लिए आप इयरबड्स की मदद ले सकती हैं। हल्के हाथों के दबाव से वॉटर लाइन में काजल लगा सकती हैं।
काजल को फैलने से कैसे रोकें?
आंखों में लगा काजल जल्द ही फैलने लगता है तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपने अच्छे ब्रांड का प्रोडक्ट नहीं खरीदा है। वहीं इसका मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि आपकी आंखें सेंसिटिव हैं। आंखों में लगे काजल को फैलने से बचाने के लिए आप आंखों के इनर कार्नर से थोड़ा पीछे होकर काजल को लगायें। ऐसा करने से आपकी आंखों में पानी नहीं आएगा और काजल भी लॉन्ग लास्टिंग आंखों में लगा रहेगा।
इसे भी पढ़ें:काजल लगाते समय न करें ये गलतियां, आंखें दिखेंगी खूबसूरत
फैले हुए काजल को ठीक कैसे करें?
अगर आप बिगिनर हैं तो गलती होना लाजमी बात है। वहीं ऐसे में आंखों में लगा काजल फैल गया है तो परेशान न हो, बल्कि आप इसे आसानी से ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आप कंसीलर और मेकअप कॉम्पैक्ट की मदद ले सकती हैं। पाउडर कॉम्पैक्ट की जगह आप लूज पाउडर भी ले सकती हैं। वहीं आंखों की नीचली तरफ बिल्कुल न के बराबर कंसीलर लेकर ब्लेंड करें और इसे पाउडर से सेट कर दें।
अगर काजल लगाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों