गर्मियों की दस्तक के साथ ही एक और प्रॉब्लम धीरे-धीरे बढ़ने लगती है, अंडरआर्म्स यानी बांहों के नीचे पसीना, बदबू और कालापन। ये एक ऐसी समस्या है जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब बात स्लीवलेस पहनने या कहीं बाहर जाने की आती है, तो कॉन्फिडेंस पर असर पड़ता है।
क्या आप भी डिओड्रेंट्स और केमिकल वाले रोल-ऑन लगा-लगा कर थक चुकी हैं, लेकिन फिर भी न बदबू से राहत मिलती है और न कालेपन से छुटकारा? तो अब वक्त है एक नेचुरल, आसान और किचन फ्रेंडली सॉल्यूशन की तरफ लौटने का। यह उपाय चंद दिनों में अपना जादू दिखाएगा।
यहां हम बात कर रहे हैं दो बेहद सिंपल लेकिन पावरफुल चीजों की, जो अगर रोजाना मॉडरेशन में इस्तेमाल की जाएं, तो सिर्फ 3 हफ्तों में आपको मिल सकता है साफ-सुथरा, महकता और निखरा हुआ अंडरआर्म एरिया। ये दो चीजें बेकिंग सोडा और आलू का रस है। आइए जानते हैं इन्हें अजामाने का तरीका।
1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा यानी खाने वाला सोडा, सिर्फ बेकिंग में ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। ये स्किन की ऊपरी परत से डेड सेल्स हटाने, बैक्टीरिया को खत्म करने और बदबू से राहत दिलाने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- 5 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- इसे हफ्ते में 2-3 बार आजमाएं। इससे आपकी स्किन धीरे-धीरे साफ होने लगेगी और बदबू भी कम हो जाएगी।
- अगर आपको जलन महसूस हो तो तुरंत धो लें। बेकिंग सोडा कभी-कभी सेंसिटिव स्किन पर सूट नहीं करता।
2. आलू का रस
आलू में मौजूद एंजाइम्स और स्टार्च त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं। यह एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है लेकिन नींबू की तरह तेज नहीं होता, इसलिए सेंसिटिव स्किन के लिए भी सेफ है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- एक कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस करें।
- उसका रस निकालें। कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं
- इसे 15 मिनट लगाने के बाद सादे पानी से धो लें।
- आप इसे रोजाना एक बार लगा सकती हैं, खासकर नहाने से पहले। आलू के रस में ठंडक भी होती है, जिससे स्किन को राहत मिलती है और जलन नहीं होती।
बेकिंग सोडा और आलू को मिलाकर मास्क बनाएं
आप इन दोनों को मिलाकर एक बढ़िया मास्क या अंडरआर्म क्रीम भी बना सकती हैं। बस इसे आजमाएं और फिर कमाल देखें।
आवश्यक सामग्री:
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच आलू का रस
- 1 चम्मच गुलाबजल
कैसे लगाएं:
- सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे 10 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं।
- फिर धो लें और कोई माइल्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। इस उपाय को हफ्ते में 2 बार करें और फिर देखें 3 हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
अंडरआर्म्स की देखभाल करने के 6 टिप्स-
- हर दिन नहाते समय अंडरआर्म्स की अच्छे से सफाई करें। यहां पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं, जिससे बदबू और कालापन हो सकता है। माइल्ड साबुन या बॉडी वॉश से हल्के हाथों से साफ करें।
- डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए अंडरआर्म्स को हफ्ते में एक-दो बार स्क्रब करें। आप घर पर ओटमील, कॉफी, या बेकिंग सोडा से बना नेचुरल स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रंगत भी सुधरती है और ताजगी बनी रहती है।
- अक्सर लोग अंडरआर्म्स को मॉइश्चराइज करना भूल जाते हैं, जबकि यहां की स्किन भी कोमल रखने के लिए नमी चाहती है। नहाने के बाद हल्कामॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहे।
- बाजार के डिओड्रेंट और रोल-ऑन में मौजूद कैमिकल्स स्किन को काला कर सकते हैं। इनके बजाय बेकिंग सोडा, टी ट्री ऑयल, या नींबू जैसे घरेलू उपाय आजमाएं। ये नेचुरल डिओड्रेंट का काम करते हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।
- बार-बार शेविंग करने से स्किन डार्क हो सकती है और जलन भी हो सकती है। अगर मुमकिन हो तो वैक्सिंग कराएं या इलेक्ट्रिक ट्रिमर का इस्तेमाल करें। शेविंग करनी हो तो एक अच्छा शैविंग जेल और क्रीम जरूर लगाएं।
- आप आलू का रस, खीरे का रस या बेसन-हल्दी-दही का पैक बना कर हफ्ते में एक बार अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। इससे कालापन कम होता है और स्किन को नैचुरल निखार मिलता है।
इन टिप्स को आजमाना न भूलें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों