घर पर इन पांच मास्क को बनाएं और अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर भगाएं

अंडरआर्म्स शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां पर डार्कनेस बहुत अधिक होती है, लेकिन अगर कुछ मास्क को अंडरआर्म्स पर लगाया जाए तो इससे स्किन को लाइटन करने में मदद मिलती है। 

homemade underarms mask

अंडरआर्म्स का कालापन अक्सर हमें शर्मिन्दगी महसूस कराता है। कई बार तो इस कालेपन के कारण हम अपने पसंदीदा कपड़ों को भी नहीं पहन पाते हैं। ऐसे कई कारण होते हैं, जिसके कारण अंडरआर्म्स काले नजर आते हैं। मसलन, शेविंग से लेकर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना, बहुत अधिक पसीना आना या फिर डिओडोरेंट्स आदि के इस्तेमाल के कारण अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं।

ऐसे में जरूरी होता है कि उनकी अतिरिक्त केयर की जाए। यूं तो मार्केट में कई तरह की अंडरआर्म्स क्रीम्स मिलती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर भी कुछ मास्क बनाकर अपने अंडरआर्म्स को अधिक लाइटन कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडरए सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप किन मास्क को अप्लाई कर सकती हैं-

नींबू और ग्लिसरीन का मास्क

Remedies for dark underarms

नींबू में मौजूद विटामिन सी एक स्किन लाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। ऐसे में इसकी मदद से अंडरआर्म्स मास्क बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच ग्लिसरीन

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले आप नींबू का रस निकालें।
  • अब आप इसे एक छोटी कटोरी में डालें। साथ ही, इसमें ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अंत में, पानी की मदद से इस मास्क को साफ करें।

नींबू के रस, बेसन, दही और हल्दी से बनाएं पैक

Remedies for arms

नींबू के रस के साथ बेसन, दही और हल्दी की मदद से एक बेहतरीन अंडरआर्म्स का पैक तैयार किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • नींबू के रस की कुछ बूंदे
  • एक चम्मच बेसन
  • एक चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में नींबू के रस में बेसन, दही व हल्दी डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, आप पानी की मदद से अपनी स्किन को हल्का रब करते हुए क्लीन करें।

लौंग और बादाम का करें इस्तेमाल

लौंग और बादाम भी एक बेहतरीन अंडरआर्म्स पैक साबित हो सकता है। आप इसमें शहद व दही को मिक्स करें।

आवश्यक सामग्री-

  • दो से तीन लौंग
  • दो बादाम
  • आधा चम्मच शहद
  • एक चम्मच दही

इस्तेमाल का तरीका-

  • इस पैक को बनाने के लिए लौंग और बादाम को पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब आप इसमें शहद और दही को डालकर मिक्स करें।
  • आप इस मास्क को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में आप पानी की मदद से अपने अंडरआर्म्स को साफ करें।

नीम के पत्ते और मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

Home remedies for amrs

जब स्किन की केयर की बात होती है तो ऐसे में नीम के पत्ते और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप इसमें इमली का पानी मिलाकर एक अंडरआर्म्स पैक बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • कुछ नीम के पत्ते
  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • आवश्यकतानुसार इमली का पानी

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले आप नीम के पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
  • अब आप इसमें मुल्तानी मिट्टह और इमली का पानीडालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में पानी की मदद से स्किन को क्लीन करें।

मौसमी और चंदन पाउडर का करें इस्तेमाल

Riya vashisht

मौसमी आपकी स्किन को लाइटन करती है। इसके साथ चंदन पाउडर, एलोवेरा व शहद को मिक्स किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच मौसमी के छिलकों का पाउडर
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधा चम्मच शहद

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले मौसमी के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर इसका पाउडर तैयार करें।
  • अब आप इसे एक बाउल में डालें। साथ ही, इसमें चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल व शहद को मिक्स करें।
  • इस मास्क को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अंत में, आप अपनी स्किन को पानी की मदद से क्लीन करें।

तो अब आप भी इन मास्क को लगाएं और अंडरआर्म्स के कालेपन से निजात पाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP