बाल हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसलिए बालों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है, लेकिन मौसम, खराब लाइफ स्टाइल और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। झड़ते बालों के लिए बाजार में एंटी हेयर फॉल शैंपू मौजूद हैं, लेकिन यह भी केवल कुछ समय के लिए असरदार होते हैं।
बालों के लिए तेल से बेहतर कुछ नहीं होता है। इसलिए कहा जाता है कि बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको घर पर ही खास तेल बनाना सिखाएंगे, ताकि आप इस परेशानी से निजात पा सकें।
करी पत्ते का तेल
बालों के लिए करी पत्ते का तेल काफी फायदेमंद होता है। आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इस तेल के उपयोग से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
क्या चाहिए?
- 4-5 चम्मच नारियल का तेल
- 1 मुट्ठी भर करी पत्ते
क्या करें?
- एक पैन में 4-5 चम्मच नारियल का तेल डालें और इसे गर्म होने के लिए रख दें।
- एक मिनट बाद इसमें मुट्ठीभर करी पत्ता डालें।
- तेल को अच्छे से पकने दें। कुछ देर में तेल का रंग बदलने लगेगा।
- अब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब तेल को एक बोतल में भर दें।
- लीजिए बन गयाझड़ते बालों के लिए हेयर ऑयल।
कैसे करें इस्तेमाल?
- आप इस तेल को सामान्य तेल की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बालों को धोने से पहले या हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का उपयोग करें।
- बालों की जड़ और स्कैल्प में तेल लगाएं।
- 3-5 मिनट बालों को मसाज दें।
- फिर हेयर वॉश कर लें।
गुड़हल के फूल से बनाएं तेल
गुड़हल का फूल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसका इस्तेमाल झड़ते बालों की समस्या को कम करने के लिए कर सकते हैं।
क्या चाहिए?
- गुड़हल के फूल
- 4-5 चम्मच नारियल का तेल
क्या करें?
- सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छे से धो लें, ताकि इसमें जमी गंदगी साफ हो जाए।
- अब मिक्सी में फूल को डालकर पीस लें, ताकि इसका पेस्ट बन जाए।
- पैन में 4-5 चम्मच नारियल का तेल डालकर उसको गर्म करें।
- अब इस तेल में गुड़हल के फूल का पेस्ट डालें।
- तेल को कुछ देर पकने दें।
- अब गैस बंद कर दें, ताकि तेल ठंडा हो जाए।
- छलनी की मदद से तेल को छानकर एक साफ बोतल में डाल दें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- नहाने से पहले इस तेल को बालों में अच्छे से लगा लें।
- तेल को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें।
- अब बालों को शैंपू से धो लें।
हेयर केयर
- बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर वॉश करना जरूरी है। हफ्ते में कम से कम दो बार बाल जरूर धोएं। गंदे बाल भी जल्दी झड़ने और टूटने लगते हैं।
- बालों में तेल लगाना न भूलें। तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है। तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं और मजबूत बाल टूटते नहीं हैं।
- बालों में होममेड हेयर मास्क लगाएं। यह आपके बालों को फायदा पहुंचाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क आपके बालों की कंडीशन के अनुसार होना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों