हम सभी लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि हमारा चेहरा बेदाग और चमकता हुआ बना रहे। चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स भला किसे पसंद होते हैं। लेकिन, फिर भी कई बार गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, अनियमित जीवनशैली और सही स्किन केयर न होने के कारण, चेहरे पर इसका असर नजर आने लगता है। कई बार इन कारणों से, चेहरे पर समय से पहले एजिंग के साइन्स भी नजर आने लगते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं का चेहरा एक्ने मार्क्स और पिगमेंटेशन की वजह से अपनी रंगत खोने लगता है। ऐसे में आपको परेशान होने या महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको सस्ती और आसानी से मिलने वाली दो चीजों की मदद से बनने वाले एक खास फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो पिंपल्स, मुहांसों के निशान और झाइयों को कम करने में आपकी मदद करेगा।
एक्ने और पिगमेंटेशन को कम करने के लिए नीम और दही का फेस मास्क (Which mask is best for acne marks)
- नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। ये पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।
- नीम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इससे कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट होता है।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण, यह फाइन लाइंस को भी कम करता है।
- नीम, ऑयल को बैलेंस कर, एक्ने और ब्लेमिशेज को कम करने में भी मदद करता है।
- नीम और दही का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से सनटैन भी कम होता है और स्किन को ठंडक मिलती है।
- इससे स्किन इंफ्लेमेशन कम होता है, एक्ने मार्क्स कम होते हैं और झाइयां भी दूर होती हैं।
दही और नीम से कैसे तैयार करें फेस पैक? (What is the best homemade face mask for acne scars)
सामग्री
- नीम के पत्ते या पाउडर
- दही
विधि
- आप इस फेस मास्क को बनाने के लिए नीम के ताजा पत्तों को पीसकर उनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर यह पॉसिबल न हो, तो मार्केट में मिलने वाले नीम पाउडर का यूज करें।
- इसके लिए नीम और दही को बराबर मात्रा में मिलागएं।
- अब इसे चेहरे पर लगा लें।
- इसे लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें।
- इसके बाद फेस वॉश करें।
- इसे आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं।
- चेहरे पर सिर्फ नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाना भी फायदेमंद रहता है।
- नीम और शहद का फेस मास्क भी चेहरे को बेदाग बनाने में कारगर है
यह भी पढ़ें- Spotless Skin: गर्मियों में बेदाग और चमकती त्वचा के लिए लगाएं घर पर बना यह खास फेस पैक
नोट- यूं तो ये दोनों चीजें पूरी तरह से नेचुरल हैं। लेकिन, फिर भी किसी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
गर्मियों में घर पर बने इस देसी फेस पैक से चेहरे के एक्ने और झाइयां कम होंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Face Pack For Pigmentation:इस होममेड फेस पैक से दूर करें स्किन पिगमेंटेशन की समस्या, जानें बनाने का तरीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों