होंठ भी हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। सोचिए जब वही लिप्स काले, पिग्मेंटेड और फटने लगे तो न केवल चेहरे की सुंदरता पर असर पड़ता है बल्कि फटे होंठों के कारण दर्द भी होता है। हालांकि, मार्केट में इसके लिए तरह तरह के लिप बाम मौजूद हैं लेकिन जब बात नेचुरल तरीके से समस्या को कम करने की आती है तो घरेलू चीजों से बेहतर कुछ नहीं होता है।
क्या आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करती हैं? उसी तरह आपको अपने लिप्स को भी एक्सफोलिएट करना चाहिए। इससे होंठों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप मास्क बना सकती हैं, जिसका उपयोग आप कभी भी कर सकती हैं।
खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। बस आपको किचन में मौजूद कुछ चीज़ें चाहिए होंगी। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे बनाया जाता है एक्सफोलिएटिंग मास्क? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
चुकंदर से बनाएं मास्क (How To Make Beetroot Lip Mask)
सुंदर त्वचा के लिए चुंकदर का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसका उपयोग होंठों पर भी कर सकती हैं। इसकी मदद से एक्सफोलिएटिंग मास्क बनाएं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच चुकंदर का रस
- 1 चम्मच
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 2 चम्मच वैसलीन
बनाने का तरीका
- सबसे पहले चुंकदर को छिल लें। फिर इसे मिक्सी में पीसें।
- अब इसका रस निकाल लें।
- एक कटोरे में एक 1 चम्मच चीनी डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच वैसलीन डालें।
- फिर 2 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।
- अब आखिर में 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
- अब सभी चीजों को मिलाकर एक छोटे से कटोरे या डिब्बे में भर लें।
- लीजिए बन गया आपका एक्सफोलिएटिंग लिप मास्क।
लगाने का तरीका
- इस एक्सफोलिएटिंगमास्क को लिप्स पर लगा लें।
- अब हल्के हाथों से कम से कम 20 सेकंड तक रब करें।
- इसे 1 मिनट के लिए होंठो पर लगाएं रखें।
- अब एक साफ और सॉफ्ट कपड़े से इस मास्क को पोंछ लें।
- आप इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहरा सकती हैं।
- अगर आपके लिप्स ड्राई हैं तो आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Makeup Hack : इन दो चीजों से बनाएं घर पर लिप बाम, जानें बनाने का तरीका
फायदे
- चुकंदर लगाने से पिगमेंटेशन कम होती है। साथ ही होंठ गुलाबी हो जाते हैं।
- यह डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है। इससे लिप्स नरिश होते हैं।
- अगर आपके काले होंठ हैं तो इसके लिए यह मास्क बेहद फायदेमंद होगा।
- नारियल का तेल होंठों को फटने से रोकता है।
- इससे आपके होंठ ड्राई भी नही होंगे। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है।
- चीनी से बेहतर एक्सफोलिएटर शायद ही कोई हो। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन और पैचेज को हटाने में मदद मिलती है।
एक्सफोलिएटिंग लिप मास्क (How To Make Exfoliating Lip Mask)
स्किन पर ब्राउन शुगर का कई तरीकों से उपयोग किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल लिप मास्क के रूप में भी कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच ब्राउन शुगर
- 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 3/4 चम्मच शहद
- 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 2 चम्मच ब्राउन शुगर, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 3/4 चम्मच शहद और 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट डालें।
- फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपका लिप एक्सफोलिएट मास्क।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को अपने लिप्स पर लगाकर कम से कम 3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- 10 मिनट बाद होंठों को साफ कर लें।
- आप इसका उपयोग हफ्ते में तीन दिन कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों