Skin Care Tips: धूप में जाने से आपका चेहरा भी हो जाता है लाल, तो इसके लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

गर्मी के मौसम में अगर आप बिना फेस को कवर किए बाहर जाती हैं तो चेहरे पर रेडनेस और स्किन चिपचिपी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि जरूरी कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें।

home remedies to reduce redness on face

गर्मी का मौसम लोगों को काफी परेशान करता है। इस मौसम में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। वहीं अगर हम फेस को कवर करके बाहर नहीं निकलते हैं तो चेहरे पर लाल निशान दिखने लगते हैं। जिससे चेहरा डल और बेजान लगने लगता है। अगर आपकी भी स्किन सेंसेटिव है और तेज धूप की वजह से चेहरा डल और लाल होने लगता है तो इसके लिए आपको डॉक्टर स्वाती जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं उनके बताए गए नुस्खे को ट्राई करना चाहिए। इससे स्किन पर लाल निशान नहीं नजर आएंगे।

चेहरे पर करें दही का इस्तेमाल (Curd For Face)

Curd For face care

दही चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरा हाइड्रेट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स गुण होते हैं जो त्वचा को ठंडक देते हैं। इसलिए आप इसका पैक बनाकर चेहरे पर रोजाना लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच दही लेना है। इसमें थोड़ा सा गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर डालना है। फिर इस पैक को फेस पर लगाना है। अब इसे 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने देना है। इससे आपका चेहरा क्लीन हो जाएगा। साथ ही आपकी त्वचा पर लाल निशान भी नजर नहीं आएंगे।

चंदन का करें इस्तेमाल

Face pack for skin care tips

चंदन से भी चेहरे को ठंडक मिलती है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसका पेस्ट आपके चेहरे पर निखार लाता है। इसका पैक बनाकर भी आप इस गर्मी चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लेना है। अब इसमें गुलाब जल को मिक्स करके पेस्ट बनाना है। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है। इसे तब तक चेहरे पर लगे रहने देना है, जब तक यह ड्राई न हो जाएग। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही लाल निशान भी नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

नारियल पानी का करें इस्तेमाल

Coconut water for skin care

नारियल तेल के साथ-साथ नारियल पानी भी चेहरे के लिए अच्छा होता है। यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल भी मुल्तानी मिट्टी के साथ कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है।

अब इसमें 1/3 कप पानी को मिक्स करके पेस्ट तैयार करना है। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है। इसे ड्राई होने तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे भी चेहरे की रेडनेस कम हो जाती है।

एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही आपके चेहरे पर गर्मी में रेडनेस नजर नहीं आएगी। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Multani Mitti Benefits: चेहरे पर इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी और दूध, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP