रोज-रोज की भागदौड़ और ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठना आपकी खूबसूरती को चुरा लेता है। इस बीच आप शायद ही अपने लिये एक छोटा-सा break लेतीं हों। जिसकी वजह से आपको dark circles हो
जाते हैं। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह होती है, आपका busy schedule. शायद आपको इस बात का अंदाजा ना हो लेकिन ये busy schedule आपकी beauty का निखार तक छीन लेता है। Dark circles को लेकर शायद ही आप expensive skin treatment करा पातीं हों..। ऐसे में आपके लिये सबसे ज्यादा जरूरी है अपनी आदतों को बदलना। इसके साथ ही आपको beauty products की बजाय घरेलू उपायों पर भी ध्यान देना चाहिये।
Dark circles को लेकर अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी इसी समस्या को लेकर हमने खास बात-चीत की मुंबई के Cosmetic Surgery Institute के Dr Mohan Thomas से। आपको बता दें कि Dr Mohan Thomas यहां बतौर Senior Cosmetic Surgeon कार्यरत हैं। Dark circles को लेकर उन्होंने हमें कई अहम उपाय बताये। आप इन्हें फॉ़लो करके
अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकतीं हैं।
अपने dark circles से छुटकारा पाने के लिये आपको frozen peas को एक bag में या फिर cold pack के रूप में अपनी skin पर apply करना है। ये आपकी skin में fluid retention को रोकता है।
आलू वैसे तो हर सब्जी के साथ add हो जाता है। ये हर महिला की रसोई में जरूर मिलता है। ये ना सिर्फ आपके खाने का ज़ायका बढ़ाता है बल्कि ये आपकी skin के लिये भी फायदेमंद है। इसके लिये आपको आलुओं का
grated pulp बनाना है। आपको इसे अपनी आंखो के आस-पास के area में 5-10 मिनट तक लगाये रखना है। आपको इसे हफ्ते में दो बार लगाना है। इससे आपको अच्छे results मिलेंगे।
Read more: मानुषी छिल्लर हैं red carpet की hottest fashion icon, ये हैं उनके खूबसूरत looks
आप अपने dark circles से छुटाकारा पाने के लिये बाजार के मंहगे-मंहगे beauty products खरीदतीं हैं। लेकिन अब आपको इन products पर अपना पैसा ज़ायर करने की जरूरत नहीं है। आप घर में ही rose geranium और lavender का एक face pack बना सकतीं हैं।
Lavender के साथ आपको chamomile oil add करना है। आप इन तीनों को नारियल तेल के साथ मिलाकर इनका एक face pack बना सकतीं हैं। इसके बाद आपको इस face pack को अपनी आंखो के नीचे अच्छे से rub करना है। ये आपके dark circles को कुछ ही दिनों में गायब कर देगा।
अगर आप चाहतीं हैं की आपके dark circles आपके face से गायब हो जायें तो आपको इसके लिये दूध-मलाई और हल्दी का एक paste बनाना है। इसके बाद आप इसे अपनी आंखो के नीचे अच्छे से apply
कर सकतीं हैं। आपको इसे कम से कम 10 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे हल्के ठंडे पानी से धो सकतीं हैं।
खीरा ना सिर्फ आपकी health के लिये अच्छा होता है बल्कि ये आपकी skin के लिये भी बेहद ही फायदेमंद होता है। अपने dark circles से पीछा छुड़ाने के लिये आपको ठंडे खीरे को टुकड़ों में काटना है। इसके बाद
आप इन्हें अपनी आंखो के ऊपर लगा सकतीं हैं।
आपको इन्हें लगभग 30 मिनट तक लगाये रखना है। आपको बता दें कि खीरे में कई antioxidants होते हैं, जैसे vitexin, orientin, cucurbitacins. ये antioxidants आपकी skin से dark circles को हटाने में आपकी मदद करते हैं।
अपने dark circles को bye-bye कहने के लिये आपको थोड़ा-सा बादाम तेल लेना है। इसके बाद आपको इसे अपने dark circles पर अच्छे से मसाज करना है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि
आप इसे रातभर लगाये रखें। अगली सुबह आप इसे धो सकतीं हैं। इससे आपके dark circles काफी हद तक कम हो जायेंगे।
Read more: तन की दुर्गंध हो या फटी एड़ियां, नारियल तेल को बनाइये अपना trusted beauty care ingredient
आपको अपने dark circles को fix करने के लिये, ताजा एलोवेरा जैल लेना है। इसके बाद आपको इसे अपनी आंखो के नीचे अच्छे से लगाना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप इसे ज्यादा देर तक rub
ना करें। ये आपकी skin की गहराई में जाकर उसे hydrate करता है। इसके साथ ही ये आपकी skin को soothe भी करता है। ये आपकी pigmentation की समस्या को भी काफी हद तक ठीक करता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।