herzindagi
Hina Khan makeup

Summer Party Makeup Idea: समर पार्टीज में दिखेगा बस आपके लुक का जलवा, Hina Khan से लें अट्रैक्टिव मेकअप के आइडिया

Hina Khan Summer Party Makeup Looks: यदि आप भी हिना खान के लुक्स को पसंद करती हैं तो आज हम आपको उनके पार्टी मेकअप लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप समर पार्टीज में ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-27, 19:32 IST

जिस तरह हम लोग मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन करते हैं। ठीक उसी तरह मेकअप भी वेदर के अनुसार किया जाता है। तभी हमारा लुक निखर कर आता है और मेकअप ज्यादा समय तक टिक पाता है। विंटर से ज्यादा हमें गर्मियों में मेकअप करते समय ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में स्किन ज्यादा ऑइली पसीनों की वजह से चिपचिपी होने लगती है। ऐसे में हमें मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वहीं नाइट और डे पार्टीज के लिए भी अलग मेकअप होता है। यदि हम इसी के अकॉर्डिंग मेकअप करते हैं तो हमारा लुक ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगता है।

अधिकतर लोग मेकअप और ऑउटफिट के आइडियाज एक्ट्रेसेस के लुक्स से लेते हैं। जिसकी वजह है वो हर दिन बदलते फैशन के ट्रेंड को फॉलो करती हैं। साथ ही, उनके ऑउटफिट से लेकर मेकअप और ज्वेलरी सब कुछ अट्रैक्टिव होता है। ऐसे में अक्सर लोग हसीनाओं के लुक्स को कॉपी करते नजर आते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करती हैं तो आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस हिना खान के मेकअप लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप समर पार्टीज में ट्राई कर सकती हैं। वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ यह मेकअप पेयर आप करके आप अपना लुक ग्लैमरस और पार्टी परफेक्ट बना सकती हैं। जिसके बाद आपके लुक से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा। आइए देखें हिना खान के लेटेस्ट मेकअप लुक्स।

न्यूड मेकअप विद ग्लॉसी लिप्स

hina khan glossy makeup

समर पार्टीज में ज्यादातर लाइट मेकअप अच्छा लगता है। ऐसे में आप आप हिना खान की तरह अपना मेकअप न्यूड रखकर लिप्स को ग्लॉसी टच दे सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले लिप्स और कोई भी न्यूड लिपस्टिक शेड अप्लाई करें। जब वो अच्छी तरह सूख जाए तो आप उसपर कोई भी ट्रांसपेरेंट लगा लें। ऐसा करने के बाद आपका लुक बेहद गॉर्जियस नजर आएगा।

ये भी पढ़ें:

विंग लाइनर

summer party makeup

यदि आप अपने आई लुक को कैची और अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं तो बोल्ड मस्कारा के साथ आंखों और विंग लाइनर लगाएं। ऐसा करने से आपकी आंखें बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। इसको लगाने के लिए आप पहले नार्मल लाइनर लगाएं फिर कॉर्नर से विंग लुक दें। इसको आसानी से लगाया जा सकता है। यह छोटी आंखों को भी बड़ा लुक देता है।

बोल्ड लिपस्टिक शेड

hina khan makeup looks

गर्मियों में अधिकतर लोग मेकअप लुक को न्यूड रखने के साथ लिपस्टिक का शेड भी लाइट रखते हैं। ऐसा करने से लुक कभी-कभी अजीब लगता है। ऐसे में आप न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक शेड ट्राई करें। ऐसा करने से अपना समर पार्टी लुक काफी ग्लैमरस दिखेगा। यदि आपकी फेयर स्किन टोन है तो फिर यह आपके लिए बेस्ट रहेगा।

ये भी पढ़ें: Makeup Tips For Eid: ईद पर अपनी खूबसूरती से जीतना है सबका दिल, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

न्यूड शिमरी आई

eye shadow

यदि आपको समर पार्टी में शिमरी आई लुक चाहिए तो ऐसे में आप न्यूड शिमरी टच दे सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले कंसीलर लगाना है उसके बाद अपनी पसंद की कलर का शैडो लगाएं। अब आपको इसके ऊपर पैट्रोलियम जैली लगाना है और फिर शैडो लगाना है। जब यह सूख जाए तो इसे ब्रश से ब्लेंड करें और फिर हल्का शिमरी शेडो लगाएं। आपका न्यूड शिमरी आई लुक तैयार है।

ये भी पढ़ें: Lipstick Shades: गर्मियों में लाइट कलर आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड, मेकअप लुक लगेगा अच्छा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Hina khna /instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।