herzindagi
dark lipstick shades  for indian medium skin

Lipstick For Medium Skin: मीडियम स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी डार्क लिपस्टिक शेड्स

लिपस्टिक के शेड को चुनने के लिए आप सबसे पहले अपनी स्किन टोन को ध्यान में जरूर रखें। वहीं इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-25, 16:49 IST

मेकअप हम सभी करते हैं। चाहे किसी पार्टी में जाना हो या रोजाना के लिए तैयार होना हो। वहीं अलग-अलग ओकेजन के हिसाब से हम मेकअप करना पसंद करते हैं। ज्यादातर हैवी नहीं बल्कि केवल लिपस्टिक लगाना हम सभी को पसंद होता है।

लिपस्टिक के शेड को चुनने के लिए हमें स्किन टोन का खासतौर से ध्यान रखना जरूरी होता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं मीडियम स्किन टोन के लिए डार्क लिपस्टिक के कुछ ट्रेंडी शेड्स।

चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक 

chocolate lipstick

ब्राउन कलर को ज्यादातर आई मेकअप के लिए चुना जाता है, लेकिन बोल्ड लुक पाने के लिए होंठों पर आप चॉकलेट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके अलावा आपको इसमें ब्राउन न्यूड शेड भी मिल जाएगा। हालांकि यह न्यूड शेड है, लेकिन देखने में यह काफी बोल्ड नजर आता है। लुक में जान डालने के लिए आप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Liquid Lipstick Shades: मानसून सीजन में लिप्स पर अच्छे लगेंगे ये लिक्विड लिपस्टिक शेड्स, ऐसे करें ट्राई

बोल्ड रेड लिप्सस्टिक  

bold red lips

बोल्ड कलर्स में रेड लिपस्टिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आजकल साटन मैट यानी कम शाइन वाले लिप शेड को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि यह शेड आप लगभग हर तरह के कलर के कपड़ों के साथ में पहन सकती हैं। रेड कलर में ब्राइट से लेकर डल यानी डीप शेड्स आपको अपनी मीडियम स्किन टोन के हिसाब से देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Long Lasting Lipstick: फटे होंठों पर टिकी रहेगी सारा दिन लिपस्टिक, बस करें इन टिप्स को फॉलो

डार्क पिंक लिपस्टिक 

pink red lips

पिंक पैलेट में लिपस्टिक की कोई कमी नहीं है, लेकिन बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो पीच की जगह गाजरी पिंक या रेडिश पिंक कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इसे आप सोबर या पेस्टल से लेकर लगभग रोजाना पहनने वाले कपड़ों के साथ में भी लगाया जा सकता है। इसमें आप ग्लॉस को शामिल भी कर सकते हैं या चाहे तो मैट में भी लिपस्टिक चुन सकते हैं।

 

अगर आपको लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।