हिना खान का यह ग्लिटर आई मेकअप लुक आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

ग्लिटर आई मेकअप करते समय बेहद सावधानी के साथ ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान न होने पाए।

hina khan glitter makeup in hindi

आजकल ग्लिटर मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके कई तरह के लुक्स आपको इंटरनेट पर वायरल होते नजर आ जाएंगे। वहीं आए दिन हिना खान अपने तरह-तरह के मेकअप लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं, जिन्हें इनके फैन्स बेहद पसंद भी करते हैं।

हाल ही में आया हिना खान का यह ग्लिटर मेकअप लुक तरह-तरह से रीक्रिएट भी किया जा रहा है। बता दें कि इनका मेकअप सचिन मेकअप आर्टिस्ट द्वारा किया गया है।अगर आप भी इसी तरह का फ्रेश ग्लिटर मेकअप करना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप ऐसा मेकअप कर सकती हैं।

glitter makeup hina khan

स्टेप 1

  • सबसे पहले चेहरे को वेट वाइप्स की मदद से साफ कर लें।
  • इसके बाद आंखों के ऊपर क्रीज एरिया यानी आइब्रो के नीचे का हिस्से पर कंसीलर लगाएं।
  • ऐसा करने से आंखों के ऊपर मौजूद डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन के निशान छिप जाएंगे।(ब्राउन लिपस्टिक के शेड्स)
  • कंसीलर लगाने के लिए आप मीडियम साइज के क्रीम ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद कंसीलर को सेट करने के लिए आप लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।
hina khan look glitter

स्टेप 2

  • अब आप ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से आंखों के ऊपर क्रीज एरिया में न्यूट्रल कलर लगाएं।
  • इसी से मिलता-जुलता हल्का बैज कलर अपनी आंखों के क्रीज एरिया से लेकर लिड तक लगा लें।
  • ऐसा करने के बाद सभी आईशैडो कलर्स को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • अब आप इस तरह के ग्लिटर के लिए लिक्विड सिल्वर आईलाइनर को चुनें।
  • लिक्विड आईलाइनर खासकर बिगिनर के लिए बेस्ट रहता है।
  • इसके बाद आप अपनी उंगलियों की मदद से ग्लिटर को आंखों के लिड एरिया के ऊपर फैला लें ताकि ग्लिटर एक जगह पर इकठ्ठा न हो पाए।
hina khan glitter look closeup

स्टेप 3

  • अब बारी आती है आंखों के नीचे की तरफ की।
  • इसके लिए आप न्यूट्रल कलर से स्मजर ब्रश की मदद से आई लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप चाहे तो आईलाइनर भी लगा सकती हैं, लेकिन आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकती हैं।
  • साथ ही अगर आप आईलाइनर लगा रही हैं तो पतले से पतले कोट का ही इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद आप हल्की से हल्की नकली लैश का इस्तेमाल कर आई मेकअप को कंप्लीट कर सकती हैं।(लिपस्टिक के ट्रेंडी शेड्स)
  • वहीं आप चाहे तो नकली आई लैश को स्किप भी कर सकती हैं और केवल मस्कारा लगा सकती हैं।

अन्य टिप्स

hina khan glitter eye makeup

  • बता दें कि इस तरह का मेकअप दिन के समय के लिए परफेक्ट रहता है, लेकिन आप चाहे तो रात को भी इस तरह का मेकअप कर सकती हैं।
  • बेस के लिए ग्लॉसी या ड्युई लुक चुनें ताकि आपका चेहरा मेकअप के बाद ग्लो करें।
  • ऐसा मेकअप करने के लिए स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान दें ताकि आपकी त्वचा नैचुरली ग्लो करें।
  • लिप्स के लिए आप लाइट पिंक या न्यूड कलर का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद आप ग्लॉस लगा कर लिप्स को परफेक्ट लुक दें।
  • ऐसा करने से आपका लुक काफी फ्रेश नजर आएगा।
  • साथ ही आप ऑउटफिट के लिए लाइट और ब्राइट कलर चुनें।
  • इसके अलावा आप कूल टोन के कलर को ऑउटफिट के लिए भी चुन सकती हैं।
  • बता दें कि प्लेन ऑउटफिट के साथ ऐसा मेकअप खूबसूरत नजर आता है।

इसी के साथ हमारे दिखाया गया हिना खान का यह ग्लिटर आई मेकअप लुक और उसे करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP