लड़कियां अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं। इन बालों को हटाने के लिए कभी वैक्सिंग, तो कभी हेयर रिमूवल क्रीम या शेविंग की जाती है। अक्सर हम अपनी पसंद के अनुसार ही बालों को हटाने का तरीका चुनते हैं या अपनी सुविधा के अनुसार इसका चुनाव करते हैं। आपमें से कई लोगों ने रेजर का सहारा भी लिया होगा और घर पर हेयर रिमूवल क्रीम भी ट्राई की होगी।
लेकिन कभी आपने सोचा है कि कई बार आप अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय ऐसी गलतियां करती होंगी जिनसे अंडरआर्म्स का कालापन और स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी सामने आती हैं। अगर आप भी अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय ये 5 गलतियां करती हैं तो आपको इनसे बचने की जरूरत है।
त्वचा को एक्सफोलिएट न करना
जैसे आपको त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है उसी तरह से आपको अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले और बाद में भी अंडरआर्म्स की त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। अगर आप बालों को हटाने के लिएशेविंग कर रही हैं तो उसके ठीक पहले अपने अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएट करने से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है और आपको बालों को हटाने के बाद त्वचा स्मूद हो जाती है।
बहुत दिनों तक एक ही रेजर का इस्तेमाल
कई बार अंडरआर्म्स के बाल हटाते समय हम लगातार रेज़र का इस्तेमाल करते हैं और एक ही रेजर का इस्तेमाल बार -बार करते हैं। लगातार एक ही रेजर का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स वाले हिस्से में संक्रमण होने की संभावना हो जाती है क्योंकि ये रेजर बैक्टीरिया ये भरा हो सकता है। आप जब भी रेजर का इस्तेमाल करें आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि रेजर नया होना चाहिए। अगर आप पुराने रेज़र का इस्तेमाल कर रही हैं तो हर बार शेविंग के बाद रेज़र को ठीक से साफ़ करने के बाद बंद डिब्बे में रखें।
इसे जरूर पढ़ें:रेज़र से जुड़े इन मिथ्स की सच्चाई जानने के बाद ही इसे करें इस्तेमाल
ज्यादा बार शेविंग करना
महिलाएं अपने अंडरआर्म को साफ़ रखने के लिए कई बार बिना कारण के ही शेविंग करती हैं। अंडरआर्म जैसे नाजुक हिस्से में ज्यादा बार शेविंग करना त्वचा के कालेपन और रूखेपन का कारण बन सकता है। शेविंग त्वचा को शुष्क और संवेदनशील बनती है और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को भी हटा देती है। इसलिए जब आवश्यक हो तभी शेविंग करें और इसे जल्दबाजी में करने की बजाय धीरे से करें।
ड्राई शेविंग करना
शेविंग क्रीम खासतौर पर शेविंग को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। लेकिन लड़कियां जल्दबाजी में किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाय ड्राई शेविंग करती हैं। ड्राई शेविंग स्किन को हार्ड और ज्यादा रूखा बना देती है। इसलिए आप जब भी अंडरआर्म्स के बाल हटा रही हैं तब ड्राई शेविंग करने से बचना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी पुरानी शेविंग क्रीम या साबुन का इस्तेमाल न करें।
गलत तरीके से वैक्सिंग करना
अंडरआर्म्स के बालों को हटाने की सबसे खराब गलतियों में से एक है गलत तरीके से वैक्सिंग करना। कई बार गलत दिशा में वैक्सिंग करने से आगे निकलने वाले बाल भी ज्यादा हार्ड हो जाते हैं और बालों की ग्रोथ कम होने की जगह बढ़ने लगती है। यही नहीं गलत तरह से वैक्सिंग करने से अंडरआर्म्स की त्वचा ढीली होकर लटकने लगती है।
त्वचा को ठीक से स्ट्रेच न करना
कई बार अंडरआर्म्स में शेविंग या वैक्सिंग करते समय लड़कियां त्वचा को ठीक से स्ट्रेच नहीं करती हैं जिससे रेज़र से स्किन के कटने का डर रहता है। इसलिए आप जब भी अंडरआर्म्स के बाल हटाएं वहां की स्किन को ठीक से स्ट्रेच करना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें:Beauty Tips: रेजर की मदद से अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए की गई ये गलतियां आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए ऐसी किसी भी गलती से बचना आपके लिए जरूरी है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik and unsplash
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों