बालों की समस्या बहुत ही आम हो गई है। हर कोई बालों के लगातार झड़ने और इसके रूखेपन से परेशान हैं। इससे बचने के लिए अब तो मार्केट में भी कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स आने लगे हैं, जिनका इस्तेमाल बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
मगर इससे कई बार बाल और रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए कई लोग बालों का रूखापन दूर करने के लिए ढेर सारा तेल लगाते हैं। तेल न सिर्फ बालों को पोषण देने का काम करता है, बल्कि अच्छी ग्रोथ के लिए मददगार साबित हो सकता है।
इसलिए आप भी रोजाना तेल लगाएं और अपने बालों को देखभाल करें। इससे यकीनन काफी फर्क पड़ेगा, लेकिन तेल का सही चुनाव करें। आप एक बार जिरेनियम तेल का इस्तेमाल करके देखें, यकीनन इससे आपको काफी फायदा होगा।
बालों पर जिरेनियम ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?
- इसका इस्तेमाल वैसे तो कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन जिरेनियम ऑयल को लगाने के लिए इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें।
- आप जिरेनियम ऑयल में नारियल तेल की दो चम्मच के साथ थोड़ा मिलाएं।इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाते हुए मसाज करें। इस मसाज को आप नहाने से करीब एक या दो घंटे पहले कर सकते हैं।इसके बाद आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसे कुछ दिनों तक अपनाएं, यकीनन आपको फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें-Hair care Tips: सर्दियों में बाल हो जाते हैं फ्रिजी और ड्राई तो ये टिप्स करें फॉलो
दूसरा तरीका
- इसके लिए आप ट्री टी ऑयल के साथ मिक्स कर बालों पर करीब 30 मिनट के लिए लगाएं।
- इसके एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण बालों स्कैल्प की जलन को कम करने में मदद करते हैं।
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से जिरेनियम ऑयल की दो से चार बूंदों को डालकर बालों को वॉश करें।
- फिर जिरेनियम ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर मिक्स कर लें और बालों पर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें।
जिरेनियम ऑयल लगाने के फायदे
- जिरेनियम ऑयल के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की जलन को कम करते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे यकीनन आपको फायदा होगा।
- जिरेनियम ऑयल स्कैल्प के सीबम को नियंत्रित करता है। इससे स्कैल्प तैलीय और चिपचिपी नहीं होती है।
- रोजाना इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर मुंहासे, दाने और फोड़ हो सकते हैं। साथ ही, इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती है।
- जिरेनियम ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हेयर ग्रोथ बेहतर होती है और बालों का रूखापन भी दूर हो जाता है।
- इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से हेयर फॉलिकल को सभी पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है। आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आराम से कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने दूसरे के तरीके
- एक बाउल में हेयर मास्क लें और फिर इसमें कुछ बूंदे जिरेनियम ऑयल मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों में लगाकर 30-40 मिनट रखें।
- इसके अलावा, शैंपू में 2-3 बूंद जिरेनियम ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं। यह बालों की सफाई के साथ-साथ उन्हें मॉइस्चराइज भी करेगा और बालों में एक नई चमक आएगी।
- जिरेनियम ऑयल को नारियल, बादाम या जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर स्कैल्प और बालों में लगाया जा सकता है।
- आप इसका इस्तेमाल एक स्प्रे बॉटल में डालकर भी कर सकते हैं। पानी और तेल मिलाएं और फिर बालों को धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें। यह एक प्राकृतिक लीव-इन कंडीशनर का काम करेगा।
- कुछ बूंदे जिरेनियम ऑयल को गर्म नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। इससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ग्रोथ में मदद मिलती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सेंसिटिव स्कैल्प वालों के लिए इसका इस्तेमाल शुरू करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।
- जिरेनियम ऑयल को सीधे स्कैल्प पर लगाने की बजाय किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।
इन टिप्स की मदद से आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल हैं, तो हमारे साथ साझा करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों