herzindagi
five face packs main

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए ट्राई करें यह पांच वेजिटेबल फेस मास्क

चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूज करें यह पांच वेजिटेबल फेस पैक्स जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। 
Editorial
Updated:- 2021-06-14, 17:25 IST

आमतौर पर जब महिलाओं की स्किन बेजान होने लगती है तो वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। इन प्रोडक्ट्स से उन्हें ज्यादा फायदा तो नहीं होता पर ब्यूटी प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल्स के कारण स्किन की चमक खत्म हो जाती है। त्वचा के बेजान होने का एक बड़ा कारण यह भी है। प्रदूषित हवा और तेज धूप के कारण भी स्किन की चमक खत्म हो जाती है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी स्किन पहले जैसी नहीं हो रही है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

हम आपको इस लेख के जरिए ऐसे कुछ वेजिटेबल फेस पैक्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी स्किन को स्मूथ और ग्लोइंग बना देंगे आप इन फेस पैक्स के घर पर रखी सब्जियों की मदद से बड़ी आसानी से बना सकती हैं। जानें इनके बारे में-

1. आलू फेस पैक बनाएं

five face packs inside

  • सबसे पहले एक मीडियम साइज का कच्चा आलू लें और उसके कुछ स्लाइस काट लें।
  • फिर फोर्क की मदद से उन स्लाइस को मैश कर लें। यह पेस्ट की तरह बन जाएगा।
  • इस पेस्ट में 2 टीस्पून योगर्ट मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • मिश्रण को चेहरे पर लगा लें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • इस पैक को आप सप्ताह में दो बार यूज कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- DIY- सोयाबीन की बड़ियों से बनाएं होममेड फेस स्क्रब, स्किन होगी जवां और निखरी

2. गाजर फेस पैक बनाएं

five face packs inside

  • सबसे पहले ताज़ा गाजर लें और उसका रस निकाल लें।
  • इस रस में दो चम्मच हनी मिला दें
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरे को हल्‍के गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा।

3. चुकंदर फेस पैक बनाएं

five face packs inside

  • सबसे पहले एक ताज़ा चुकंदर लें और उसकी एक पतली स्लाइस काट लें।
  • इस स्लाइस को फोर्क की मदद से मैश कर लें।
  • अब इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें
  • इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
  • चुकंदर फेस पैक का महीने में तीन बार इस्तेमाल करें। यह चेहरे को स्मूथ और ग्लोइंग बना देगा।

4. पत्ता गोभी फेस पैक बनाएं

five face packs inside

  • सबसे पहले पत्ता गोभी के कुछ पत्ते लें और उसे ब्‍लेंडर में चला लें।
  • अब इसमें ग्रीन टी मिला लें।
  • इस मिक्सर को चेहरे पर ठीक से लगा लें और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो दें।
  • यह स्किन को जवां रखने में मदद करता है।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल महीने में एक बार ही करें।

इसे जरूर पढ़ें- DIY: चावल के पानी से धोएं चेहरा, स्किन होगी बेदाग़ और ग्लोइंग

5. बैंगन फेस पैक बानाएं

five face packs inside

  • एक ताज़ा बैंगन लें और उसका एक स्लाइस काट लें।
  • स्लाइस को फोर्क की मदद से मैश कर लें।
  • इस पेस्ट में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बाद में गर्म पानी से इसे धो दें। चाहें तो थोड़ा माइल्‍ड क्‍लींजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बैंगन फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

आप भी इन पांच वेजिटेबल फेस मास्क का इस्तेमाल करें और अपनी स्किन को स्मूथ और ग्लोइंग बनाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।