herzindagi
image

चेहरे पर मसाज करने से पहले करें ये 3 जरूरी काम, नहीं तो स्किन को हो सकता है नुकसान

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे को चमकदार बनाने के लिए फेस मसाज करती हैं, तो आपको एक्सपर्ट के बताएं इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-02-21, 19:35 IST

चेहरे पर अगर एक पिंपल भी हो जाए, तो इससे लड़कियां परेशान हो जाती है और उस एक पिंपल को खत्म करने के लिए लाखों प्रयास करती है। इनमें से कुछ लड़कियां तो ऐसी हैं, जो पिंपल्स से बचने के लिए घर पर अलग-अलग तरीके से स्किन मसाज करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं चेहरे की मसाज करने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्योंकि कई बार मसाज के दौरान कुछ छोटी छोटी गलतियां हमारे चेहरे पर प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती हैं, जिससे आपको बाद में पछतावा हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं मसाज करते वक्त कौन सी 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

clean face

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई तरह का फेस ट्रीटमेंट करवाती हैं। इनमें से कुछ लड़कियां तो फेस मसाज भी कराती हैं, लेकिन फेस मसाज करने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले जब आप चेहरे की मसाज करें, तब आपको पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोना है उसके बाद ही आपको चेहरे की मसाज करना है।

इन चीजों का रखें ध्यान

इसके अलावा चेहरे की मसाज करने से पहले आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मसाज के लिए तेल या क्रीम चुनना चाहिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से अपनी स्किन के हिसाब से मसाज के लिए प्रोडक्ट भी चुन सकती हैं क्योंकि अगर स्किन के टाइप के हिसाब से चेहरे की मसाज नहीं की तो इससे स्किन पर इरिटेशन, रैशेज और खुजली जैसी परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आपको मसाज करने से पहले अपनी स्किन के टाइप के बारे में जान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Face Care: गुलाब जल से रोजाना चेहरे की मसाज करने से क्या होता है? एक्‍सपर्ट से जानें 

चेहरे की मसाज

cleaning

जब भी आप घर पर चेहरे की मसाज करें, तब अपने हाथों को अच्छे से धोकर अपने हाथ में क्रीम या फिर तेल लेकर चेहरे की मसाज करें। मसाज आपको अपने हाथों को चेहरे पर गोल घुमा कर करनी हैं। ऐसा आप कम से कम 10 से 20 मिनट तक कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको अपनी आंखों को बचा कर रखना है, क्योंकि आंखों में क्रीम या तेल जाने से परेशानी हो सकती हैं।

इसके अलावा आप जब भी मसाज करें, तब आपको ज्यादा जोरो से हाथ को चेहरे पर नहीं चलाना हैं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो भी आपके चेहरे पर स्किन प्रॉब्लम सकती हैं। मसाज करते वक्त जब भी आप क्रीम या तेल का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में पाना चाहती हैं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन तो इन तेल की मदद करें चेहरे की मसाज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।