herzindagi
image

स्किन पर हो रही है इरिटेशन, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके कारण

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली स्किन इरिटेशन से परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए कोशिश कर रहीं हैं, तो एक्सपर्ट से जान लें स्किन इरिटेशन होने के आखिर क्या कारण है।
Editorial
Updated:- 2025-02-18, 11:43 IST

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लड़कियां अपने चेहरे पर कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं कुछ लड़कियां तो अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां चेहरे पर परेशानी खड़ी कर देती हैं, जिससे अधिकतर लड़किया काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रहीं हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं उन कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से इरिटेशन और स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

skin problem (2)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप बिना सोचे समझे अपने चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। स्किन इरिटेशन का सब पहला और बड़ा कारण है कि आप अपनी स्किन के टाइप से अगर कोई प्रोडक्ट नहीं चुनती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर एलेर्जी हो सकती है और एलेर्जी होने के बाद आपको चेहरे पर इरिटेशन का सामना करना पड़ सकता हैं।

ड्राई स्किन वाले न करें ये गलती 

इसके अलावा कुछ लड़किया ऐसी होती हैं, जो बिना किसी के सुझाव के घरेलु नुस्खे आजमाना शुरू कर देती हैं। ऐसे में कई बार गलत चीजों का मिश्रण उनके चेहरे पर रैशेज, पिम्पल्स जैसी दिक्कत शुरू होने लगती हैं, जिससे लड़कियां परेशान हो जाती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे कहा कि अगर किसी लड़की की स्किन ड्राई या फिर ऑयली हैं, तो उसे डर्मेटोलॉजिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट के सुझाव के बिना कोई भी चीज अपने चेहरे पर नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर इरिटेशन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: स्किन प्रॉब्लम हो सकती है कम अगर रात को सोने से पहले करेंगी ये काम, जानें टिप्स

गलत सनस्क्रीन का इस्तेमाल

tvcha ki dikkat

कुछ लड़कियां अपने चेहरे पर बिना किसी के सुझाव के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन सनस्क्रीन लगाने से पहले स्किन टाइप का ध्यान रखना जरूरी होता है। यही नहीं अगर आप चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से कुछ लड़कियों को स्किन इरिटेशन का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके चेहरे पर गर्म पानी नहीं सूट हो रहा है, तो आप चेहरे को धोने के लिए गुनगुना पानी या फिर ठंड़े पानी का इस्तेमाल कर लकती हैं। इससे आप इन सब होने वाली परेशानियों से बच सकेंगी।

पैच टेस्ट जरूर करें

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, दही जैसी चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से पहले आपको स्किन के थोड़े हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों की स्किन का टाइप अलग होता है। ऐसे में अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करें तो टेस्ट जरूर करें, नहीं तो इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips For Women: चेहरे पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो सकती है ये स्किन प्रॉब्लम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।