Instant Glow On Face: पार्टी में जाना है और चेहरे पर लाना है इंस्टेंट ग्लो तो घर पर करें यह काम

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप घरेलू चीजें आजमा सकती हैं। इनका इस्तेमाल करने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
image
खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए-नए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए हम अक्सर पार्लर जाते हैं और कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। इन ट्रीटमेंट की मदद से चेहरे पर कुछ समय के लिए ग्लो जरूर रहता है।

पार्लर जैसा ग्लो चेहरे पर लाने के लिए घरेलू चीजें आजमाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे रखें त्वचा का ख्याल ताकि आप अपने पैसे बचाकर रख पाए अपनी त्वचा का ख्याल। साथ ही, बताएंगे इन चीजों को चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में-

पार्लर जैसा ग्लो लाने के लिए चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करें?

  • मुल्तानी मिट्टी
  • गुलाब जल/गुलाब की पंखुड़ियां
rose petals for face care

मुल्तानी मिट्टी को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा को हटाने में मदद करती है।
  • यह स्किन को डीप क्लीन करने और निखार लाने के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
  • त्वचा में महक लाने के लिए भी फायदेमंद होती है।

गुलाब के फूल को चेहरे पर आजमाने के फायदे क्या हैं?

  • गुलाब जल स्किन के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
  • स्किन को डीप क्लीन करने और त्वचा पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए गुलाब का फूल कई रूपों में मददगार साबित होता है।
face pack for clear skin

पार्लर जैसा ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

  • ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे पहले आप 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ में 2 चम्मच गुलाब जल को मिला सकते हैं।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके आप चेहरे पर लगा लें।
  • आप चाहें तो इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर डाल सकती हैं।
  • 10 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद चेहरे को कॉटन और पानी की मदद से साफ कर लें।
  • इस तरह से आपको पहली ही बार में चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो देखने को नजर आ जाएगा।
  • हफ्ते में आप इस फेस पैक को 3 बार आजमा सकती हैं।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें:मुल्तानी मिट्टी का इस तरह करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा चेहरा

अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने का तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP