herzindagi
How to use multani mitti for clear and glowing skin

मुल्तानी मिट्टी का इस तरह करें इस्तेमाल, चमकने लगेगा चेहरा

अगर आप दाग-धब्बों को दूर कर बेदाग निखार पाना चाहती हैं, तो इसके लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। इसमें कुछ चीजों को मिलाकर आप फेस मास्क बनाएं।
Editorial
Updated:- 2024-06-25, 20:03 IST

हम सभी लड़कियां खूबसूरत और निखरी त्वचा पाना चाहती हैं। चेहरे के दाग-धब्बे, टैनिंग, ब्लैकहेड्स और भी कई चीजों की वजह से निखार खो जाता है और चेहरा मुरझाया हुआ लगने लगता है। खूबसूरत दिखने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए, कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। इसके लिए, आपको डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर भी चेहरे पर दाग-धब्बे और एक्ने होने लगते हैं और निखार कम हो जाता है। अगर आप दाग-धब्बों को दूर कर बेदाग निखार पाना चाहती हैं, तो इसके लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी में कुछ खास चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसमें आपको किन चीजों को मिलाना है और इसे कैसे लगाना है, चलिए, आपको बताते हैं।

दाग-धब्बे दूर कर चेहरे पर निखार लाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

face pack for oily skinand acne

  • मुल्तानी मिट्टी
  • शहद
  • पपीते का गूदा

कैसे तैयार करें यह फेस पैक?

  • आपको एक चम्मच पपीते के गूदे में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलानी है।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद डालें।
  • अगर फेस पैक बहुत गाढ़ा हो जाए, तो इसमें गुलाबजल मिला लें।
  • इसे कुछ मिनटों के लिए चेहरे पर रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।
  • आपको कुछ दिनों में असर दिख सकता है।

मुल्तानी मिट्टी और पपीते के फेस पैक से क्या मिलेंगे फायदे?

mn

  • एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में मुल्तानी मिट्टी कारगर है।
  • इससे आप डेड स्किन, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकती हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी स्किन को अंदर से पोषण देती है। साथ ही, अतिरिक्त तेल को भी सोखती है।
  • इसे लगाने पर त्वचा की बाहरी सतह से ऑयल और गंदगी निकल जाती है। साथ ही, एक्ने के निशान कम होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।
  • चेहरे पर जमा, धूल और गंदगी को दूर करने में यह फेस पैक मदद कर सकता है।
  • पपीते में विटामिन सी, विटामिन ए, और विटामिन बी होता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है, टैनिंग को दूर करता है और त्वचा की रंगत एक जैसी करता है।
  • इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं। इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। 

 

नोट- यूं तो ये दोनों चीजें पूरी तरह से नेचुरल हैं। लेकिन, फिर भी किसी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Spotless Skin: गर्मियों में बेदाग और चमकती त्वचा के लिए लगाएं घर पर बना यह खास फेस पैक

 

मुल्तानी मिट्टी का इस तरह इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे पर निखार आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Besan For Blackheads: बेसन हटाएगा नाक के ब्लैकहेड्स, पहली ही बार में चेहरे पर दिखेगा निखार

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।