How To Get Clear Skin Naturally At Home: खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं। इसके लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। वहीं इसके लिए हमें अपनी स्किन टाइप को समझना चाहिए और उसी तरह से एक रूटीन को तैयार करना चाहिए। बदलते मौसम में त्वचा चिपचिपी हो गई है।
ऑयली स्किन की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आप घर पर फेस क्लीनअप भी कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें घर में मौजूद चीजों की मदद से ऑयली स्किन के लिए क्लीनअप। साथ ही, बताएंगे त्वचा का ख्याल रखने के फायदों के बारे में-
स्टेप 1 : कैसे करें चेहरे को साफ?
किसी भी नुस्खे या ट्रीटमेंट से पहले चेहरे को पानी से धोना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल चेहरे को क्लीन करने का काम करेगा। वहीं बेसन चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने का काम करेगा। आप दोनों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर सकती हैं और चेहरे पर लगा सकती हैं।
स्टेप 2 : पोर्स को साफ करने के लिए स्क्रब कैसे बनाएं?
पोर्स को साफ करने के लिए आप चेहरे पर फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप चेहरे पर कॉफ़ी और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। 2 चम्मच दही के साथ आप आधा चम्मच मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। हल्के हाथों के दबाव से चेहरे पर फेस स्क्रब को मसाज करें। इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।इसे भी पढ़ें:चेहरे को साफ करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
स्टेप 3 : चेहरे को साफ करने के लिए फेस पैक कैसे बनाएं?
चेहरे पर मौजूद खुले हुए पोर्स को साफ करने के लिए आप फेस पैक बना सकती हैं। फेस पैक को बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम कर सकता है।
अगर आपको फेस क्लीनअप करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों