लहंगा एक ऐसा परिधान है, जिसे आप हर वेडिंग फंक्शन में आसानी से पहन सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह के लहंगे आसानी से मिल जाएंगे, आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे पहन सकती हैं। इसलिए बहुत-सी महिलाओं के फैशन आउटफिट्स में लहंगा हमेशा शामिल होता है। क्योंकि महिलाओं को इससे ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक क्लासी लुक भी मिलता है। लेकिन अगर आप लहंगे के साथ कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप उसके साथ कुछ स्टाइलिश आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। यानि आप अपनी आंखों को डिफरेंट तरह के आईशैडो मेकअप से एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
आप अपनी आंखों पर आईशैडो लगा सकती हैं, आप लाइनर या आईशैडो की मदद से लहंगे पर स्मोकी आई भी बना सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ आईशैडो के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसे आप लहंगे पर ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं...
वैसे तो ये शैड हर लहंगे पर अच्छा लगेगा लेकिन अगर आप सिंपल ब्लैक लहंगा पहन रही हैं, तो ये आईशैडो कलर आपके आंखों पर अच्छा लगेगा। इसके अलावा, येलो या पीला रंग को हर महिला लगाना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि यह कलर काफी पेचीदा रंग होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप येलो कलर का आईशैडो के अच्छे कलर कॉम्बिनेशन के साथ मिलाकर लगाती हैं, तो यह आपका पूरा लुक चेंज कर सकता है। आप येलो और ब्लैक आईशैडो की स्मोकी आईज का कॉम्बो ट्राई कर सकती हैं। अगर आप किसी पार्टी में लहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो आप यह आईशैडो कॉम्बिनेशन लगा सकती हैं। यह आपको एक स्मोकी लुक देने के साथ एक डिफरेंट लुक भी देगा।
अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस में कलरफुल लहंगा पहन रही हैं। लेकिन आपको आंखों पर लगाने के लिए आईशैडो का शेड समझ नहीं आ रहा है, तो आप ऑरेंज और पर्पल कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए, आप नारंगी रंग के साथ एक हल्का बैंगनी या बकाइन कलर लगा सकती हैं। यह एक डे टाइम इवेंट के लिए बेस्ट है। यह आईशैडो कॉम्बिनेशन लहंगा या साड़ी के साथ काफी अच्छा लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-ओपन पोर्स वाली स्किन पर मेकअप से पहले अपनाएं ये टिप्स
जब भी कोई फेस्टिवल आता है या किसी की वेडिंग आती है, तो अक्सर महिलाएं लहंगा पहनने की सोचती हैं। क्योंकि लहंगा एक ऐसी ड्रेस है, जिससे महिलाओं को एक क्लासी लुक मिलता है। लेकिन आपका लुक केवल आपके गाउन पर ही निर्भर नहीं करता क्योंकि एक परफेक्ट लुक पाने के लिए आपका मेकअप भी मायने रखता है। अगर आप आई मेकअप करने की शौकीन हैं, तो आप ब्रोंज़ और प्लम आईशैडोका कलर कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। यह कलर लहंगे के साथ गाउन पर काफी अच्छा लगेगा। इसके अलावा, आप इस कलर कॉम्बिनेशन को ट्रेडिशनल आउटफिट, एथनिक या गाउन के साथ ट्राई करें।
अगर आप कोई डिजाइनर लहंगापहन रही हैं और वे लहंगा थोड़ा हैवी है, तो आप अपनी आंखों को एक वॉर्म और स्पार्कल लुक दे सकती हैं। जी हां, आप अपनी आंखों पर पीच और गोल्ड कलर का कॉम्बो ट्राई कर सकती है। यह शेड डिजाइनर लहंगेपर काफी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपकी आंखों को क्लासी लुक देने में मदद करेगा। आप अपनी आंखों के अंदरूनी आधे हिस्से में गोल्ड शेड और बाहरी तरफ पीच शेड ट्राई कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या है एयरब्रश और HD मेकअप में अंतर? जानें कौन-सा मेकअप 'Brides' के लिए है बेहतर
ये आईशेड आप लहंगे के अलावा भी किसी हैवी और ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर भी ट्राई कर सकती हैं।अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (Google, Instagram and pinterest)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।