Eyebrow Hair Growth: आइब्रो के झड़ते बालों को रोकने के लिए ट्रीटमेंट नहीं, करें यह काम

Thick Eyebrow: आइब्रो की देखभाल करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों की मदद लेकर भी कई नुस्खे आजमा सकती हैं। इसके लिए पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

eyebrow hair growth tips at home

खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं। इसके लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए स्किन केयर के अलावा हमें अपनी आइब्रो हेयर की भी देखभाल करना जरूरी होता है?

बता दें कि चेहरे पर मौजूद आइब्रो हेयर को भी देखभाल की जरूरत होती है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि रात के समय आपको ऐसा क्या करना चाहिए कि आपकी आइब्रो के बाल झड़े नहीं। साथ ही, बताएंगे इन चीजों के फायदों के बारे में।

आइब्रो हेयर ग्रोथ के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

castor oil

  • कैस्टर ऑयल
  • एलोवेरा

कैस्टर ऑयल को आइब्रो में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • कैस्टर ऑयल आइब्रो के बालों को थिक बनाने में बेहद मददगार होता है।
  • यह ऑयल आइब्रो हेयर को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद तत्वआइब्रो हेयरको जड़ से मजबूत बनाने का काम करती हैं।
aloe vera for eyebrow

एलोवेरा से आइब्रो हेयर को कैसे फायदा मिलता है?

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो के बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
  • बालों और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:Thick Brows: आइब्रो को घना बनाने में मदद करेगा यह तेल, रात में करेंगी इस्तेमाल तो जल्द दिखेगा परिणाम

आइब्रो हेयर ग्रोथ के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?

eyebrow hair

  • एक बाउल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल के की डालें।
  • इसके बाद इसमें एलोवेरा की पत्तियों से जेल को निकाल लें।
  • करीब आधा चम्मच एलोवेरा जेल कोकैस्टर ऑयलके साथ मिक्स कर लें।
  • अब आपस्पूली ब्रशकी मदद से आइब्रो के बालों पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • ऐसा करने के बाद आप स्पूली ब्रश की मदद से केवल कैस्टर ऑयल को आइब्रो हेयर पर लगाएं।
  • हफ्ते में 3 बार तक ऐसा करने पर आपकी आइब्रो काफी थिक नजर आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें:आइब्रो हेयर ग्रोथ में मदद करेगा यह जादुई घर का बना तेल, मिलेंगे गजब के फायदे

अगर आपको आइब्रो हेयर का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP