मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं रोजाना से लेकर हम किसी भी फंक्शन तक में जाने के लिए कई तरीके के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। आजकल ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना मार्केट में कुछ न कुछ नया लेकर आते ही रहते हैं, लेकिन मेकअप करने की कुछ तकनीक आज भी वही है।
वेडिंग फंक्शन में जाने के लिए खासकर मेकअप समय के हिसाब से किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ आई मेकअप जिन्हें आप आसानी से किसी भी शादी व फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
न्यूट्रल मेकअप लुक
View this post on Instagram
अगर आप सटल कलर कॉम्बिनेशन के मेकअप लुक्स को कैरी करना पसंद करती हैं तो इस तरह के लाइट ब्राउन मेकअप लुक को चुन सकती हैं। इस तरीके का मेकअप लुक आप दिन या रात की शादी के लिए चुन सकती हैं। देखने में इस तरीके का मेकअप काफी सोबर लुक देने में मदद करता है। वहीं बेस के लिए आप ड्युई मेकअप लुक को चुनें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा।
स्मोकी आई मेकअप
View this post on Instagram
देखने में यह काफी बोल्ड लुक नजर आता है। वहीं इस तरह के आई मेकअप को क्रिएट करने के लिए आप ब्लैक कलर के आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए आप बिल्कुल न्यूड कलर को चुन सकती हैं। न्यूड कलर के लिप शेड को चुनने के लिए आप अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखें। यह नाइट मेकअप लुक है तो कंटूरिंग को आप थोड़ा शार्प करें ताकि लुक कम्प्लीट नजर आए।इसे भी पढ़ें:फस्ट डेट पर सुंदर दिखने के लिए 15 मिनट में इस तरह करें मेकअप
विंग आई लाइनर लुक
View this post on Instagram
रेट्रो और बोल्ड स्टाइल का मेकअप पसंद है तो किस तरीके से आप लिप्स के लिए रेड कलर को चुन सकती हैं। बोल्ड रेड लिप्स के साथ आप आंखों के लिए विंग-आई लाइनर लुक को चुनें। इस तरह के मेकअप लुक के साथ आप विंग-आई लाइनर लगाते आई शेप का खासतौर से ख्याल रखें ताकि आई मेकअप खूबसूरत नजर आए।
अगर आपको ये आई मेकअप लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों