Beauty Tips By Expert: न फैलेगा न बिगड़ेगा आपकी आंखों का काजल, लगाने से पहले पढ़ लें ये टिप्‍स

आंखों का काजल लंबे समय तक टिके और न फैले, इसके लिए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट के आसान टिप्स। परफेक्ट और लंबे समय तक टिकने वाला काजल लगाने के खास तरीके।
image

काजल महिलाओं के श्रृंगार का बहुत ही अहम हिस्‍सा है। आंखों में काजल लगाने से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बाजर में भी आपको काजल में कई सारी वेराइटी देखने को मिलेगी लेकिन अगर यह फैल जाए या ठीक से आंखों पर न टिके, तो पूरा मेकअप खराब दिखने लगता है। कई बार आंखों के आस-पास कालापन भी जम जाता है, जो आपके चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करता है। वैसे तो बाजार में कुछ सस्‍ते काजल भी आते हैं, जो वाकई में बहुत जल्‍दी फैल जाते हैं, मगर अच्‍छे ब्रांड के काजल को यदि आप सही तरीके से आंखों पर लगाएंगी तो वह ज्‍यादा समय तक टिकेंगे और आपका मेकअप भी नहीं खराब होगा। तो चलिएकाफी समय तक टिकने वाला और परफेक्ट लुक देने वाले काजल को लगाने की कला हम आपको सिखाते हैं।इस विषय पर हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से हुई है। उन्‍होंंने इस विषय से जुड़ी कुछ खास टिप्‍स बताई हैं, जिन्‍हें अपनाकर आप भी अपने काजल को स्मज-प्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग बना सकती हैं।

काजल लगाने से पहले ध्यान देने वाली बातें

1. चेहरा और आंखें साफ रखें

  • काजल लगाने से पहले अपनी त्वचा और आंखों को साफ करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर अगर पहले से आपकी आंखों में काजल लगा है या वो फैल गया है, तो उसे अच्‍छी तरह से कॉटन के कपड़े को गीला करके साफ करें।
  • इसके लिए आप पूरे चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से साफ कर सकती हैं। आपको बाजार में आपकी स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश और क्‍लींजर मिल जाएंगे।
  • बाद में टॉवल से अच्छी तरह चेहरा पोंछकर सुखाएं।
  • ऐसा करने से त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाएगी, जिससे काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।

2. आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं

long-lasting kajal tips

  • अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि डार्क सर्कल होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इसे लिए आपको अंडर आई क्रीम का भी इस्‍तेमाल करना चाहिए।
  • कंसीलर भी आपकी स्किन टोन के हिसाब से मिलेगा। आंखों के नीचं हल्का कंसीलर लगाकर अच्‍छी तरह से ब्लेंड करें।
  • यह न केवल डार्क सर्कल छुपाएगा, बल्कि काजल को फैलने से भी रोकेगा।

3. प्राइमर का इस्तेमाल करें

मेकअप शुरू करने से पहले आपको आई प्राइमर का इस्‍तेमाल करना होगा। प्राइमर काजल के लिए एक अच्छा बेस तैयार करता है।

आंखों के चारों ओर हल्का सा प्राइमर लगाएं। इसे उंगलियों से टैब-टैब करके लगाएं।

इससे त्वचा स्मूद हो जाती है और काजल ज्यादा समय तक टिकता है।

काजल लगाने के आसान टिप्स

1. सही काजल का चुनाव करें

  • एक अच्छे ब्रांड का काजल चुनना बेहद जरूरी है। आजकल आपको बाजार में स्‍मज फ्री काजल में अच्‍छी वेराइटी मिल जाएगी।
  • वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। इससे आंखों में किसी कारण पानी आता है, तब भी आपका काजल टस से मस नहीं होगा।
  • जेल या पेंसिल फॉर्म वाला काजल लंबे समय तक टिका रहता है। जेल वाला काजल मेहंगा होता है और बहुत जल्‍दी ड्राई भी हो जाता है, इसलिए आपको इसका रख-रखावा ठीक से करना होगा।

2. सही दिशा में लगाएं काजल

  • काजल लगाने की शुरुआत इनर कॉर्नर से करें।
  • धीरे-धीरे काजल को आंखों के आकार की रेख में आउटर कॉर्नर तक जाएं।
  • काजल को बार-बार लगाने की बजाय एक या दो स्ट्रोक में लगाएं।

3. डबल कोटिंग करें

  • अगर आप चाहते हैं कि काजल ज्यादा गहरा नजर आए और लंबे समय तक टिके, तो डबल कोटिंग करें।
  • पहले हल्का कोट लगाएं और इसे सेट होने दें। फिर दूसरा कोट लगाएं।

काजल को स्मज-प्रूफ बनाने के उपाय

1. पाउडर का इस्तेमाल करें

  • काजल लगाने के बाद इसे स्मज-प्रूफ बनाने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे काजल फैलेगा नहीं।
  • आंखों के नीचे और लाइन के आसपास हल्का सा पाउडर लगाएं। इससे काजल एक रेखा में नजर आएगा।
  • यह तरीका अतिरिक्त तेल को सोख लेगा और काजल को फैलने से रोकेगा।

2. सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें

मेकअप सेटिंग स्प्रे का हल्का स्प्रिट्ज काजल को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।

काजल लगाने और पूरा मेकअप करने के बाद सेटिंग स्प्रे से चेहरे को हल्का सा स्प्रे करें।

यह काजल को स्मज-प्रूफ बनाता है।

3. आंखों को न रगड़ें

kajal application hacks

  • काजल लगाने के बाद आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें।
  • ऐसा करने से काजल फैल सकता है।
  • आंखों पर हाथ लगाने से बचें, खासतौर पर गर्मी या पसीने में।

अन्य ब्यूटी टिप्स

1. आईशैडो का इस्तेमाल करें

  • अगर आप काजल को और ज्यादा उभराना चाहती हैं, तो हल्का आईशैडो लगाएं।
  • आईशैडो का रंग आपकी ड्रेस के साथ मैच होना चाहिए।
  • यह आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है।

2. मस्कारा लगाएं

  • काजल के बाद मस्कारा लगाने से आंखों का लुक कंप्लीट हो जाता है और आंखें बड़ी-बड़ी भी लगती हैं।
  • मस्कारा से पलकों को वॉल्यूम और लेंथ मिलती है।
  • काजल और मस्कारा का सही तालमेल आपकी आंखों को आकर्षक बनाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • रात में सोने से पहले काजल को सही तरीके से आंखों से रिमूव करें। नहीं तो यह आस-पास की त्‍वचा पर फैल जाता है और उसे काला बनाता है।
  • रात में सोने से पहले आंखों में अंडर आई क्रीम लगाएं और उन्‍हें मॉइस्चराइज करना न भूलें।
  • काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आपको बाजार में क्रीम मिल जाएंगी।
  • आंखों को आराम देने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। आप बर्फ से 1 मिनट के लिए आांखों की रोजाना सिकाई भी कर सकी हैं।
  • खराब क्वालिटी के काजल का इस्तेमाल न करें। इससे आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • हमेशा ब्रांडेड और त्वचा के अनुकूल काजल ही खरीदें।

लंबे समय तक टिकने वाला और आंखों को खूबसूरत दिखाने वाला काजल लगाने के लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। सही काजल का चुनाव, साफ त्वचा, और सही तरीके से लगाने की तकनीक अपनाकर आप काजल को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। ऊपर दी गईं एक्सपर्ट टिप्स को अपनाएं और अपनी आंखों को दें आकर्षक और मनमोहक लुक।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP