
जब पार्टी में जाने की बात होती है, तो महिलाएं सिर्फ अपने आउटफिट पर ही ध्यान नहीं देती हैं, बल्कि आउटफिट के साथ हर छोटी से छोटी डिटेलिंग पर भी उतना ही ध्यान दिया जाता है। मसलन, पार्टी लुक में आउटफिट के साथ किस तरह का मेकअप किया जाए, यह भी काफी अहम् है। अमूमन मेकअप करते समय आउटफिट के कलर के साथ-साथ फंक्शन की टाइमिंग पर भी फोकस किया जाना अहम् है।
मसलन, डे टाइम में बेहद ही सटल और मिनिमल मेकअप किया जाता है, जबकि इवनिंग फंक्शन के दौरान आप थोड़ी एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। वहीं, अगर आउटफिट के कलर की बात हो, तो रेड कलर एक बेहद ही वर्सेटाइल कलर माना जाता है, जिसके साथ अलग-अलग लुक्स क्रिएट किए जा सकते हैं। मसलन, अगर आप इवनिंग पार्टी में रेड गाउन पहन रही हैं, तो उसके साथ मेकअप के जरिए सॉफ्ट से लेकर बोल्ड लुक क्रिएट किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप इवनिंग पार्टी में रेड गाउन के साथ किस-किस तरह से मेकअप कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- केवल कुर्ती ही नहीं प्लाजो के साथ अच्छे लगते हैं ये टॉप
अगर आप इवनिंग पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं, तो ऐसे में आप रेड गाउन के साथ अपने आई मेकअप में बहुत से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मसलन, इवनिंग पार्टी लुक में स्मोकी आइज काफी अच्छी लगती हैं। आप ब्लैक कलर से तो स्मोकी आइज मेकअप कर ही सकती हैं। इसके अलावा, ब्राउन स्मोकी आइज लुक भी उतना ही अच्छा लगता है। हालांकि, अगर आप स्मोकी आइज मेकअप के जरिए आंखों को हाईलाइट कर रही हैं, तो ऐसे में आप लिप शेड को थोड़ा लाइट ही रखें।

यह भी एक तरीका है रेड गाउन के साथ मेकअप करने का। मसलन, आप आई मेकअप करते समय आईशैडो के साथ ग्लिटर को इस्तेमाल करें। इससे आपके इवनिंग पार्टी लुक में एक शाइन आती है। साथ ही आपका मेकअप भी बेहद अट्रैक्टिव लगता है। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आपके गाउन में ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है, तो आप मेकअप में ग्लिटर अवॉयड करें। इससे आपका लुक काफी अजीब लगेगा। लेकिन अगर गाउन सिंपल है, तो उसके साथ ग्लिटर को अप्लाई किया जा सकता है। इसके अलावा, इवनिंग पार्टी लुक में विंग्ड आईलाइनर भी काफी अच्छा लगता है।

रेड गाउन के साथ आप लिपस्टिक शेड को लेकर भी एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, इस लुक में न्यूड शेड से लेकर ब्राउनिश पिंक, ब्राउन या अन्य लाइट शेड अप्लाई करके आप अपने मेकअप लुक को थोड़ा सॉफ्ट टच दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- प्लेन लहंगे को इन टिप्स की मदद से इस तरह बनाएं घेरदार
अगर इवनिंग पार्टी में आपने रेड गाउन के साथ रेड लिपस्टिक लगाने का मन बनाया है, तो आप इसे थोड़ा संभलकर अप्लाई करें। दरअसल, रेड लिपस्टिक ना केवल आपके लिप्स को इंस्टेंट हाईलाइट करती है, बल्कि आपके लुक को भी एक बोल्ड टच देती है। इसलिए आपको रेड लिप्स के साथ मेकअप को बैलेंस करना जरूरी होता है। रेड लिपस्टिक अप्लाई करते समय आई मेकअप को न्यूड ही रखें। आप बस ब्लैक आईलाइनर से आईलैश लाइन पर लाइनर लगा सकती हैं। लेकिन आईलिड पर कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बचें। साथ ही, मेकअप बेस को भी बहुत हैवी रखने से बचें।
तो अब आप रेड गाउन के साथ किस तरह मेकअप करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, pexels
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।