प्लस साइज महिलाएं ट्राई करें ये वेडिंग आउटफिट्स, दिखेंगी स्टाइलिश

अगर आप अपनी शादी के दिन स्टाइलिश लगने के साथ-साथ फिट भी दिखना चाहती हैं, तो आप इस लेख में बताए गए आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। 

plus size women dresses ideas

अपने शादी के दिन खूबसूरत दिखना हर महिला का ख्वाब होता है क्योंकि यह दिन जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है, जिसे महिला ताउम्र नहीं भूलती। इसलिए इस दिन ब्राइड्स अपने लुक पर खास ध्यान देती हैं ताकि वह सबसे सुंदर और अलग दिखें। खासतौर पर यह वह महिलाएं सोचती हैं, जिनका प्लस साइज है क्योंकि नॉर्मल या पतली महिलाएं कोई भी आउटफिट आसानी से पहन लेती हैं क्योंकि हर आउटफिट उन पर अच्छा लगता है। इसलिए प्लस साइज महिलाओं को अपने आउटफिट्स और मेकअप सिलेक्शन को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्योंकि प्लस साइज महिलाएं यही सोचती हैं कि वह ऐसी कोन-सी ड्रेस सेलेक्ट करें, जिसे पहनने के बाद वह कम मोटी और स्टाइलिश भी दिखें। अगर आप भी अपने आउटफिट्स को लेकर परेशान हैं या आपके कोई ड्रेस समझ नहीं आ रही है, तो अब आप परेशान न हो क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्टाइलिश आउटफिट्स के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी शादी वाले दिन या फिर किसी दूसरे वेडिंग फंक्शन में जाने के लिए वियर कर सकती हैं।

रेड ड्रेस

Red dress

शादी के दिन लाल कलर पहनने की परंपरा काफी पुरानी है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं लाल डिजाइनर लहंगा ही वियर करती हैं। लेकिन अगर आप लाल कलर पहनना चाहती हैं लेकिन आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप रेड सिंपल ड्रेस वियर कर सकती हैं जैसे सिंपल वर्क में रेड वेस्टर्न ड्रेस। इसके अलावा, आपको मार्केट में रेड ड्रेस के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

आप अपनी पसंद और अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। इसके साथ पहनने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी भी सेलेक्ट कर सकती हैं जैसे चोकर हार या फिर रानी हार आदि। साथ ही, आप लाल चूड़ियां भी वियर कर सकती हैं। यह यकीनन आपको एक डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देगा।

बनारसी ड्रेस

banarasi dress ideas for plus women

आजकल बहुत-सी महिलाएं अपने वेडिंग फंक्शन में डिजाइनर आउटफिट्स पहनने के बजाय बनारसी या प्रिंटेड कपड़ों से बनी ड्रेसेस को प्राथमिकता देने लगी हैं। क्योंकि अब फैशन का ट्रेंड बदल रहा है साथ ही महिलाओं का ड्रेसिंग सेंस भी बदलने लगा है। अब कई महिलाएं अपनी शादी के दिन लाइट मेकअप करने लगी हैं। अगर आप भी इन महिलाओं में शामिल हैं, तो आप बनारसी आउटफिट्स जैसे फ्रॉक, साड़ी, सूट आदि सेलेक्ट कर सकती हैं।

हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप इन आउटफिट्स को अपने वेडिंग वाले दिन ही पहनें। आप इसे अन्य फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी आदि में वियर कर सकती हैं। बस आप ऐसे प्रिंट का चुनाव करें, जिसे पहनने के बाद आप फिट लगें।

इसे ज़रूर पढ़ें-'प्‍लस साइज' दुल्हन अपने लिए ब्राइडल लहंगा चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

शरारा सूट

कई लोगों के घर शादी के दिन सूट पहनने की परंपरा है जैसे आज भी कई मुस्लिम घरों में महिलाएं लहंगा और शरारा सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आपके घर भी शादी के दिन महिलाएं सूट पहनती हैं, तो आप शरारा सूट वियर कर सकती हैं। क्योंकि शरारा सूट महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान है, जिसे वह पार्टी से लेकर किसी भी वेडिंग फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

इसके अलावा, शरारा सूट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगता है और यह कंफर्टेबल भी होता है। महिलाएं शरारा सूट को बिना किसी झंझट के पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं। अगर आप चाहें तो बनारसी कपड़े का शरारा सूट खरीद कर वियर कर सकती हैं।

साड़ी

Saree for plus size women

साड़ी भारत के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में से एक है, जिसे पहनने की परंपरा काफी पुरानी है। हालांकि, शादी के दिन बहुत कम दुल्हन ही साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आज भी भारत के कई राज्यों में शादी के दिन दुल्हन साड़ी पहनती हैं जैसे गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना आदि। हालांकि, इन राज्यों के आउटफिट्स से लेकर खान-पान भी बहुत अलग होते हैं।

लेकिन अगर आप डिफरेंट दिखना चाहती हैं, तो आप साड़ी वियर कर सकती हैं। क्योंकि साड़ी में आप न सिर्फ अच्छी लगेंगी बल्कि आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। आप साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउजभी पहन सकती हैं और इसके साथ एक स्टाइलिश हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं।

गाउन

Red Gown for plus size women

अगर आप लहंगा या फिर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। आप अपने वेडिंग वाले दिन गाउन पहन सकती हैं। क्योंकि कई प्लस साइज महिलाओं को यह लगता है कि वह लहंगा या फिर साड़ी में अधिक मोटी लगती हैं। क्योंकि साड़ी में महिलाओं का पेट दिखता है और लहंगा पेट के ऊपर बांधना पड़ता है, जिससे उनका लुक फैटी लगता है।

इसलिए आप गाउन को सेलेक्ट कर सकती हैं आपको मार्केट में कई तरह के सिंपल और वेडिंग टाइप के गाउन मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप रेड कलर का ही गाउन सेलेक्ट करें क्योंकि रेड कलर का गाउन अपने लुक में चार चांद लगा देगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज की महिलाएं भी पहन सकती हैं क्रॉप टॉप, यहां से लें स्टाइलिंग आईडियाज

इन बातों का रखें ध्यान

lahenga for plus size women in hindi

  • महिलाएं अपने आउटफिट्स को ट्रेंड के हिसाब से सेलेक्ट करने के चक्कर में घेरदार और कलीदार कपड़े या फिर लहंगे का चुनाव कर लेती हैं। हालांकि, यह दिखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन यह प्‍लस साइज ब्राइड्स के लुक में वॉल्यूम क्रिएट कर सकते हैं, जिससे उनका लुक फैटी दिखाता या फिर लगता है।
  • अगर आप लहंगा खरीद रही हैं, तो आपके लिए ए-लाइन लहंगे बेस्टऑप्शन हैं। हालांकि, आप इस तरह के लहंगे के बॉर्डर पर अगल से फ्रिल वर्क करवा सकती हैं।
  • अगर आप ड्रेस के साथ दुपट्टा भी पहन रही हैं, तो इसे अच्छे से पिन अप कर लें। क्योंकि ओपन स्टाइल दुपट्टा ड्रेपिंगआपको फैट लुक दे सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- (@Instagram,shopify.com, shaadiwish.com and Google)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP