बालों का झड़ना आज के समय में एक बेहद ही आम बात है। मॉडर्न युग में हम सभी का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा हो गया है कि हम ना तो अपनी डाइट पर ध्यान दे पाते हैं और ना ही अपने बालों की केयर कर पाते हैं। इतना ही नहीं, बढ़ता तनाव भी कहीं ना कहीं हमारी हेयर हेल्थ पर नेगेटिव असर डालता है।
ऐसे में कम उम्र में ही बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। अमूमन एक बार जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो हम बहुत अधिक टेंशन में आ जाते हैं और तरह-तरह के एंटी हेयर फॉल प्रोडक्ट में इनवेस्ट करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी अपने बालों की केयर कर सकते हैं और उन्हें अधिक मजबूत बना सकते हैं। मसलन, आप अंडे और नारियल तेल की मदद से बालों के लिए मास्क बनाएं।
इस मास्क से ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि बाल अधिक मजबूत बनते हैं। इतना ही नहीं, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। साथ ही साथ, बाल अधिक सिल्की, स्मूथ व शाइनी नजर आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अंडे और नारियल तेल की मदद से बनने वाले कुछ ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं-
अंडे और नारियल तेल से बनाएं मास्क
अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों के रोमों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। जबकि नारियल का तेलबालों को नमी देता है और बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 अंडा
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
इस्तेमाल का तरीका
- सबसे पहले अंडे को तोड़ लें और उसमें नारियल तेल डालकर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- हल्के से मसाज करें और इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, पानी और माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
अंडा, नारियल तेल और दही से बनाएं मास्क
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है, जिससे बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है। अंडे और नारियल तेल के साथ इसे मिक्स करने से ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि उसकी तेजी से ग्रोथ भी होती है।
आवश्यक सामग्री
- 1 अंडा
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 2 बड़े चम्मच सादा दही
इस्तेमाल का तरीका
- सबसे पहले अंडा तोड़कर उसे अच्छी तरह फेंट लें।
- अब इसमें नारियल तेल और दही को मिक्स करें।
- तैयार मास्क को अपने बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं।
- बालों को शॉवर कैप से ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। (घर पर बनाएं शॉवर जेल)
- अब, ठंडे पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।
अंडा, नारियल तेल और एलोवेरा जेल से बनाएं मास्क
हेयर फॉल को रोकने के लिए अंडे और नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाया जा सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंजाइम स्कैल्प को नरिश्ड करने के साथ-साथ उसके पीएच स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 अंडा
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका
- सबसे पहले एक अंडा तोड़कर उसे फेंट लें।
- अब इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें। (एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें)
- तैयार मिश्रण को अपने बालों और खोपड़ी पर लगाएं और धीरे से मालिश करें।
- करीबन 30 मिनट बाद गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
- आप सप्ताह में एक बार इस मास्क को अपने बालों में अप्लाई कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों