बिंदी लगाना आजकल हर किसी को पसंद होता है। इसी वजह से लिक्विड हो या चिपकाने वाले बिंदी माथे पर हर कोई लगाना पसंद करता है। किसी को छोटी बिंदी पसंद होती है, तो कोई बड़ी बिंदी को ज्यादा पसंद करता है। इससे माथे के साथ-साथ पूरा लुक ही चेंज हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी लिक्विड बिंदी फैल जाती है। ऐसे में आप मेकअप आर्टिस्ट जसमीन कौर के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे आपकी लिक्विड बिंदी सही हो जाएगी। साथ ही, आपका मेकअप खराब नजर नहीं आएगा।
स्पूली ब्रश का करें इस्तेमाल
अगर आपके माथे पर ज्यादा बड़ी बिंदी या लिक्विड बिंदी फैल जाए तो इसे सही करने के लिए आप स्पूली का इस्तेमाल करें। इसके साथ फेस पाउडर लेना न भूलें। इसके लिए पहले आपको स्पूली की मदद से बिंदी के दाग को हल्का करना है। इससे आपके माथे की बिंदी काफी कम हो जाएगी। इसके बाद आपको पाउडर से उसे हटाना है।
कंसीलर के कम करें दाग
इसके बाद आपको कंसीलर लेना है। साथ में लेना है फ्लाफी ब्लेंडिंग ब्रश लेना है। इसके बाद इसे डबिंग मोशन में हल्का-हल्का लगाना शुरू करना है। इससे आपकी बिंदी का दाग काफी हट जाएगा। साथ ही, इसके निशान भी नजर नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: सही कंसीलर चेहरे को दिखा सकता है बेदाग, जानें अप्लाई करने का तरीका
कॉम्पैक्ट से करें सेट
अब जहां पर कंसीलर का इस्तेमाल किया गया है। वहां पर इसी ब्रश की मदद से पूरे एरिया को सेट करें, ताकि मेकअप का पैच नजर न आए। साथ ही, बिंदी का पूरा कलर साफ हो जाए। इसके फाइनल लुक के लिए आपको हाइलाइटर लेना है। इससे पूरे मेकअप को सही करना है। ऐसे आपकी बिंदी भी हट जाएगी। साथ ही, कोई पैच भी नहीं रहेगा।
इसे भी पढ़ें:केवल कंसीलर की मदद से दिख सकती हैं छोटी आंखें बड़ी, जानें कैसे?
इस हैक्स से आप अपने चेहरे की बिंदी को अच्छे से हटा सकती हैं। इससे आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा। साथ ही, आप दोबारा बिंदी लगा सकती हैं। बस आपको आर्टिकल में बताए गए हैक्स का ध्यान रखना होगा। इसे आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं। बस आपको प्रोडक्ट और ब्रश की जरूरत पड़ेगी। आपकी बिंदी बिल्कुल कम हो जाएगी। साथ ही, आपको दोबारा मेकअप करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों