मेकअप करना हम सभी काफी पसंद करते हैं। वहीं इसमें आई मेकअप का रोल बहुत अहम होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि आई मेकअप करने के बाद हमारी आंखें छोटी नजर आने लगती है या कभी-कभी पहले से ही छोटी आंखें और भी ज्यादा छोटी नजर आती है।
बता दें कि छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप कई तरीके के मेकअप हैक्स का सहारा ले सकती हैं और अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। वैसे तो कंसीलर चेहरे पर मेकअप करते समय कई तरीकों से काम में आता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कंसीलर की मदद से आप आई मेकअप भी कर सकती हैं और एक इलुजन बनाकर छोटी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें।
आई-लाइनर लगाने के बाद
View this post on Instagram
अगर आप तरह-तरह के आई लाइनर लगाना पसंद करती हैं तो क्लीन लुक देने के लिए आप आउटर कार्नर की तरफ कंसीलर की मदद से स्टिक लकीर बना सकती हैं, जिसकी मदद से आपकी आपकी आंखें बादाम के आकार की तरह नजर आने लगती हैं। इस तरह से कंसीलर की मदद से ज्यादातर विंग-आई लाइनर लगाया जाता है ताकि आपकी आंखों को आई मेकअप करने के बाद क्लीन और शार्प लुक दिया जा सके।
इसे भी पढ़ें :ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
सिंपल आई लुक के लिए
सिंपल आई लुक में भी आप कंसीलर का इस्तेमाल कर अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। इसके लिए आप मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के ऊपर मौजूद लिड एरिया पर थोड़ा-सा कंसीलर लगाएं और फिर इसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप इसे पाउडर की मदद से सेट करना बिल्कुल भी न भूलें। ऐसा करने से आपकी आंखों के ऊपर लगा कंसीलर टस से मस नहीं होगा और लॉन्ग-लास्टिंग रहेगा। इसी तरह डार्क सर्कल्स को भी आप कंसीलर की मदद से छुपा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम
कट- क्रीज आई लुक
वैसे तो कई तरीके के आई मेकअप होते हैं, लेकिन आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कट-क्रीज आई लुक आपकी छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के काम आ सकता है। बता दें कि कट-क्रीज लुक में आंखों के ऊपर लिड एरिया में कंसीलर की मदद से सेमी-सर्किल बनाया जाता है जिसकी मदद से एक इलुजन बनता है और छोटी-छोटी आंखें बड़ी नजर आने लगती हैं। वहीं इसके लिए आप 2 से 3 अलग-अलग आईशैडो के कलर पैलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको कंसीलर की मदद से छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों