herzindagi
image

घर पर इस एक तेल से बनाएं वैक्स? बिना दर्द के निकल जाएंगे बाल

वैक्सिंग करने के लिए इस बार तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल बिना दर्द के निकल जाएंगे। साथ ही, आपको बाजार की वैक्स का इस्तेमाल ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-15, 18:55 IST

वैक्सिंग हम अक्सर महीने में 1 बार तो करवाते ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारी स्किन पर मौजूद अनचाहे बाल साफ होते हैं। साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। लेकिन इसे करवाने के लिए हम अक्सर पार्लर जाते हैं या अपने लिए बाजार में मिलने वाली वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे कई बार एलर्जी की प्रॉब्लम भी होती है। ऐसे में आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल से बनी वैक्स से आपकी स्किन नरिश होगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह से आप इसे अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल वैक्स बनाने के लिए सामग्री

  • नारियल तेल- 2 से 5 चम्मच
  • चीनी- 1 कप

Coconut oil (5)

नारियल तेल वैक्स बनाने का तरीका

  • इसके लिए पहले आपको जितनी मात्रा में बताया गया है। उसी के हिसाब से नारियल तेल को लें।
  • वहीं दूसरी तरफ आपको एक पैन में चीनी को अच्छे से मेल्ट होने के लिए रखना है।
  • फिर इसे एक दूसरी कटोरी में निकालें और इसमें नारियल तेल को डालें।
  • इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू डाल सकते हैं।
  • अब इसके पेस्ट को एक जार में स्टोर करें।

त्वचा पर वैक्स कैसे करें

  • आप घर पर वैक्स कर रही हैं, तो ऐसे में आप पहले अपनी स्किन को साफ करके इसमें पाउडर लगाएं।
  • इसके बाद एक स्टिक की मदद से आप वैक्स को बालों पर लगाएं।
  • फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं रखें।
  • इसके बाद गीले कपड़े से वैक्स को हटाएं।
  • इससे आपको दर्द भी नहीं होगा। साथ ही, आपके अनचाहे बाल आसानी से साफ हो जाएंगे।

Waxing (2)

इसे भी पढ़ें: मानसून में नहीं हो पा रहा है wax तो इन 3 टिप्स की मदद से हटाएं अनचाहे बाल

नारियल तेल वैक्स के फायदे

नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसलिए कई सारे लोग इसका इस्तेमाल रोजाना अपनी स्किन पर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही, इससे स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं। नारियल तेल स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर किसी तरह के कोई दाग-धब्बे भी नहीं होंगे। इसलिए आप नारियल तेल की मदद से वैक्स बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cold Wax स्ट्रिप कर रही हैं ज्यादा इस्तेमाल, तो हो सकती हैं ये स्किन प्रॉब्लम, जानें एक्सपर्ट राय

आप भी एक्सपर्ट की राय लेकर इसे वैक्स को घर पर बनाएं और स्किन पर इस्तेमाल करें। इससे आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।